आईफोन एसई की भारत में यह होगी कीमत और लॉन्च की तारीख भी जानें

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2016 11:36 IST
सेन फ्रांसिसको के क्यूपर्टिनो शहर में एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में ऐप्पल ने आईफोन एसई से पर्दा उठा लिया। यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता आईफोन मॉडल है। आईफोन एसई की कीमत 39,000 रुपये से शुरू होगी। यह जानकारी ऐप्पल ने दी। भारत में यह अप्रैल महीने की शुरुआत में उपलब्ध होगा।

आईफोन एसई में 4 इंच का डिस्प्ले है और इसके दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 16 जीबी और 64 जीबी। इसके स्पेसिफिकेशन आईफोन 6एस वाले ही हैं जिसे ऐप्पल ने पिछले साल लॉन्च किया था। इसके साथ ऐप्पल ने कुछ एक्सेसरी भी लॉन्च किए। कंपनी ने ब्लैक और मिडनाइट ब्लू कलर वेरिएंट में लेदर केस पेश किए। इनकी कीमत 2,900 रुपये होगी। लाइटनिंग डॉक्स 3,700 रुपये में मिलेंगे।
Advertisement

नए आईफोन के जरिए ऐप्पल की कोशिश उन यूज़र को लुभाने की है जो छोटे स्क्रीन वाले हैंडसेट पसंद करते हैं और साथ में ज्यादा पैसे भी नहीं खर्चना चाहते। आईफोन एसई के फ़ीचर भले ही आईफोन 6एस वाले हों लेकिन यह दिखने में कंपनी के पिछले 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 5एस जैसा ही है। यह स्पेस ग्रे, सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। आईफोन एसई में आईफोन 6एस वाले ऐप्पल ए9 चिपसेट और एम9 मोशन कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का आईसाइट (रियर) कैमरा दिया गया है जो 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। अब तक के सबसे सस्ते आईफोन में ब्लूटूथ 4.2, बेहतर वाई-फाई और एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं। इसमें ऐप्पल की पहचान बन चुका टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में ऐप्पल पे के लिए सपोर्ट भी।
Advertisement


स्पष्टीकरण: इससे पहले आर्टिकल में भारत में आईफोन एसई की कीमत 30,000 रुपये बताई थी। यह कीमत ऐप्पल द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के आधार पर लिखी गई थी, लेकिन अब ऐप्पल ने एक नई प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि आईफोन एसई की कीमत 39,000 रुपये से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.