एलजी के सीईओ बोले, ''पुरानी टेक्नोलॉजी'' वाला आईफोन एसई हमारे लिए चुनौती नहीं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मार्च 2016 13:11 IST
ऐप्प्ल के नए आईफोन एसई को सोमवार को पेश किया गया। इस हैंडसेट के जरिए कंपनी की कोशिश छोटे स्क्रीन वाले आईफोन की मांग पूरा करने की है। नए हैंडसेट में आईफोन 5एस के ही डिजाइन प्रोफाइल को बरकरार रखा गया है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं को देखकर यही कह सकते हैं कि आईफोन एसई ने कइयों को निराश किया है। एलजी के एक अधिकारी तो इस हैंडसेट को अपने लिए चुनौती ही नहीं मानते।

दक्षिण कोरिया में आयोजित एक इवेंट में एलजी मोबाइल के सीईओ चो जूनो से जब आईफोन एसई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''पुराने ही टेक्नोलॉजी से लैस नए फोन पेश करना, यह एलजी का अंदाज नहीं।'' जूनो ने कोरिया हेराल्ड ने कहा, ''मिड-रेंज सेगमेंट में एलजी के स्मार्टफोन के लिए आईफोन एसई कोई चुनौती नहीं है।''


जूनो ने आगे कहा, ''एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स रैकिंग को गंभीरता से नहीं लेता। मौजूदा वक्त में हमारी कोशिश है कि नए प्रोडक्ट के जरिए यूज़र को हर बार कुछ नया दिया जाए। हम तकनीक और सुविधा के बीच तालमेल बनाकर मार्केट की अस्थिरता से पार पाने की उम्मीद रखते हैं।''
Advertisement

दूसरी तरफ, एलजी अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप जी5 स्मार्टफोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इसकी बिक्री दक्षिण कोरिया में 31 मार्च से शुरू होगी। एलजी जी5 अमेरिका में 1 अप्रैल से उपलब्ध होगा। नए एलजी जी5 फ्लैगशिप हैंडसेट की सबसे अहम खासियत एलजी फ्रेंड्स है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.