आईफोन एसई 19,999 रुपये में हो जाएगा आपका, जानें ऑफर के बारे में

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 12:57 IST
ख़ास बातें
  • 64 जीबी मॉडल आपका 25,999 रुपये में हो जाएगा
  • क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर मिलेगा 5,000 रुपये का कैश बैक
  • ऐप्पल की ओर से आईफोन एसई की कीमत में कोई आधिकारिक कटौती नहीं
ऐप्पल के ऑथराइज़्ड ऑफलाइन रिटेलर 4 इंच वाले आईफोन एसई हैंडसेट के 16 जीबी मॉडल को प्रभावी तौर पर 19,999 रुपये में बेच रहे हैं। वहीं, 64 जीबी मॉडल आपका 25,999 रुपये में हो जाएगा। बता दें कि यह कीमतें ऑफर का हिस्सा हैं। दरअसल, ग्राहकों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके आईफोन एसई खरीदने पर 5,000 रुपये का कैश बैक मिलेगा।

बता दें कि ऐप्पल की ओर से आईफोन एसई की कीमत में कोई आधिकारिक कटौती नहीं की गई है- आईफोन एसई के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,000 रुपये है और 64 जीबी की 44,000 रुपये। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि हाल के दिनों में ऐप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर आईफोन एसई पर छूट देते रहे हैं। ताज़ा ऑफर आर्थिक साल खत्म होने से पहले ज़्यादा से ज़्यादा हैंडसेट बेचने के मद्देनज़र दिया गया है। आम तौर पर आईफोन एसई का 16 जीबी मॉडल 27,000  से 29,000 रुपये के बीच बिकता रहा है, अब इसे 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। और 5,000 रुपये के कैशबैक के साथ फोन के लिए आप 19,999 रुपये ही खर्चेंगे।

(पढ़ें: आईफोन एसई का रिव्यू)

आईफोन एसई के साथ इस कैश बैक ऑफर का आगाज़ शुक्रवार से हुआ था और यह 31 मार्च तक चलेगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि आप इन बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ कैशबैक ऑफर पाएंगेः एक्सिस बैंक, सिटीबैंक, एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक, आरबीएल बैंक, एसबीआई, स्टेंडर्ड चार्टर्ड, यूबीआई और यस बैंक। इन बैंक के डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर मिलेगा कैशबैक: एक्सिस बैंक, सिटीबैंक, एचडीएफसी बैंक, एचएसबीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक, आरबीएल बैंक, स्टेंडर्ड चार्टर्ड और यस बैंक।
Advertisement

कैश बैक आपके अकाउंट में 90 दिनों में आएगा। जानकारी मिली है कि एक कार्ड से सिर्फ एक आईफोन पर यह छूट ली जा सकती है। आईफोन एसई कैश बैक ऑफर अमेरिकन एक्सप्रेस ग्राहकों के लिए नहीं है। इसके अलावा क्रेडिट या डेबिट कार्ड के ज़रिए ईएमआई में आईफोन एसई खरीदने पर कैशबैक ऑफर नहीं मिलेगा।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि हम इस आर्थिक वर्ष के अंत तक आईफोन एसई की कीमत और कम होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.