आईफोन एसई और 9.7 इंच स्क्रीन वाला आईपैड प्रो 21 मार्च को होगा लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2016 11:22 IST
ऐप्पल के इस साल अपनी पहला सार्वजनिक इवेंट 21 मार्च को करने की खबरें जोरों पर है। खबरों के मुताबिक, इस छोटे से इवेंट में ऐप्पल द्वारा एक 4 इंच स्क्रीन वाला आईफोन एसई, 9.7 इंच स्क्रीन का आईपैड प्रो मॉडल और ऐप्पल वॉच की एक नई रेंज लॉन्च किया जाएगा।

इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 15 मार्च को संभावित ऐप्पल इवेंट अब 21 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में होगा। हालांकि पब्लिकेशन ने इस तारीख को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की है लेकिन बड़ा इशारा करते हुए कहा है कि 21 मार्च एक बड़ा दिन हो सकता है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में आउटलेट भी 21 मार्च के लिए अपना धन अलग से रख रहे हैं।

इवेंट में ऐप्पल 4 इंच स्क्रीन वाले आईफोन एसई या एक विशेष एडिशन लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन को अब तक आईफोन 5एसई नाम दिया जा रहा था, लेकिन लगता नहीं है कि ऐप्पल के नए फोन का नाम 5एसई होगा। आखिर ऐप्पल 2013 में लॉन्च हुए आईफोन 5एस के नाम से जुड़े स्मार्टफोन को 2016 में लॉन्च क्यों करेगी?

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आईफोन 5एसई में ऐप्पल के खास 3डी टच के बिना 4 इंच का डिस्प्ले होने की बात कही गई है। हैंडसेट आईफोन 5एस की तरह ही दिखेगा लेकिन इनमें बाकी कुछ भी एक जैसा नहीं होगा। फोन में ए9 प्रोसेसर और एम9 को-प्रोसेसर होने की खबरे हैं। पिछले साल लॉन्च हुए ऐप्पल आईफोन मॉडल में भी प्रोसेसर का यही कॉम्बिनेशन देखा गया था। आईफोन एसई में आईफोन 6एस की तरह ही 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की जानकारी सामने आई है।
Advertisement

खबरों के मुताबिक, आने वाले आईफोन एसई में जहां 3डी टच सपोर्ट नहीं होगा लेकिन यह स्मार्टफोन ऐप्पल पे, लाइव फोटोज और दूसरे कई फीचर से लैस होगा। इसमें आईफोन 5एस से ज्यादा कर्व्ड एज होंगे और यह सिल्वर, स्पेस ग्रे और रोज गोल्ड कलर में आएगा।
Advertisement

केजीआई सिक्योरिटी के एक विश्लेषक मिंग ची कू के अनुसार, आईफोन एसई की कीमत करीब 27,500 से 34,500 रुपये (400 से 500 डॉलर) के बीच होगी, जोकि आईफोन 6 और 6एस से कम है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लॉन्च इवेंट में ऐप्पल आईफोन 5एस के आधिकारिक रिटेल दाम में कटौती भी कर सकती है।

इवेंट में एक नया आईपैड मॉडल भी देखने को मिल सकता है। पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह टैबलेट आईपैड प्रो जैसे फीचर और एक ऐप्पल पेंसिल के साथ आएगा। इस टैबलेट में 9.7 इंच का स्क्रीन होगा। ऐप्पल इस इवेंट में नई ऐप्पल वॉच और एक्सेसरी भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

यह तारीख ऐप्पल के लिए भी काफी अहम है। 22 मार्च को एफबीआई और ऐप्पल के बीच चल रहे विवाद की सुनवाई है। एफबीआई ने ऐप्पल से पिछले साल 2 दिसंबर को कैलिफोर्निया के सेन बर्नाडिनो में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकी के आईफोन को अनलॉक करने को कहा है, लेकिन ऐप्पल ने एफबीआई की इस मांग को यूजर की प्राइवेसी का मामला बताते हुए खारिज कर दिया। कंपनी के मुताबिक इससे यूजर का कंपनी से भरोसा कम हो जाएगा। याद दिला दें कि इस हमले में 14 लोगों की जान चली गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.