Apple का सस्ता फोन iPhone SE 4 होगा 19 फरवरी को लॉन्च! टीजर आया सामने

फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 11:14 IST
ख़ास बातें
  • एपल फैमिली का अगला मेंबर 19 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।
  • संभावना है कि यह iPhone SE (2025) मॉडल होगा।
  • फोन में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

iPhone SE 4 का लॉन्च 19 फरवरी को देखने को मिल सकता है।

Apple के बहुप्रतीक्षित अफॉर्डेबल स्मार्टफोन iPhone SE 4 की लॉन्च डेट आखिरकार कंफर्म हो गई है। कंपनी iPhone SE 4 को 19 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कंपनी के CEO Tim Cook द्वारा किया गया एक सोशल मीडिया पोस्ट कह रहा है। टिम कुक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एपल के अगले डिवाइस का लॉन्च कंफर्म कर दिया है। आइए जानते हैं टीजर क्या कहता है नए डिवाइस के बारे में। 

iPhone SE 4 का लॉन्च 19 फरवरी को देखने को मिल सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने X पर एक टीजर पोस्ट जारी किया है। टिम ने लिखा है कि एपल फैमिली का अगला मेंबर 19 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। इसके साथ #Applelaunch मेंशन किया गया है। बहुत हद तक संभावना है कि यह iPhone SE (2025) मॉडल होगा जिसके कयास पिछले कई हफ्तों से लग रहे हैं। हालांकि यहां पर iPhone SE 4 को किसी भी तरह से मेंशन नहीं किया गया है। 

iPhone SE सीरीज का पहला मॉडल कंपनी ने 2016 में उतारा था। उसके बाद iPhone SE 2 और iPhone SE 3 को कंपनी ने ज्यादा शोर-शराबे के साथ पेश नहीं किया था। अब iPhone SE 4 का टीजर फैंस को हैरान कर रहा है। फोन को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं जिनमें कहा गया है कि यह 28 फरवरी से सेल पर जा सकता है। iPhone SE 4 के रेंडर्स भी हाल ही में लीक हुए हैं। 

रेंडर्स में इसका डिजाइन काफी मॉडर्न नजर आया है। फोन में फ्लैट डिजाइन देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में बेजल्स भी काफी पतले होने की संभावना है। फोन में black, white, और red के अलावा कई और शेड्स भी उतारे जा सकते हैं। फोन के रियर में सिंगल कैमरा नजर आया है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, iPhone SE 4 में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 460ppi पिक्सल डेंसिटी वाला Super Retina XDR डिस्प्ले हो सकता है।  

फोन में कंपनी लेटेस्ट A18 चिप के साथ 8 जीबी रैम दे सकती है। इसमें Apple Intelligence का सपोर्ट भी बताया गया है। कैमरा की बात करें तो रियर में फोन में 48MP का मेन कैमरा आ सकता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.