iPhone SE 3 के कर दिए दो टुकड़े, दिखाई दी 2,018 mAh बैटरी!

वीडियो बताता है कि iPhone SE 3 का भीतरी हिस्सा लगभग iPhone SE 2 के जैसा ही दिखता है। 

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 10:36 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE 3 में 2,018 mAh की बैटरी दी गई है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon X57 मॉडम भी दिखाई पड़ता है।
  • यह फोन 60fps तक 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है।

वीडियो बताता है कि iPhone SE 3 का भीतरी हिस्सा लगभग iPhone SE 2 के जैसा ही दिखता है। 

iPhone SE 3 का एक यू्ट्यूब वीडियो काफी चर्चा में है। यूं तो कोई भी यूजर अपने नए खरीदे फोन को दो भागों में तोड़ने की हिम्मत नहीं कर सकता है लेकिन एक शख्स ने ऐसा कर दिखाया है। इस वीडियो में एप्पल के बजट स्मार्टफोन iPhone SE के थर्ड जेनरेशन के मॉडल को दो भागों में खोलकर दिखाया गया है। वीडियो में जो चीजें सामने आई हैं उनमें इसकी बैटरी है भी है जो iPhone SE 2 से बड़ी है। इसके अलावा 5G कनेक्टिविटी के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon X57 मॉडम भी दिखाई पड़ता है। 

iPhone SE 2022  के लिए शेयर किए गए यूट्यूब वीडियो में फोन के अंदर के पार्ट्स की डिटेल्स दिखाई देती हैं। iPhone SE 2 की बैटरी कैपिसिटी से तुलना करें तो दोनों में काफी अंतर दिखता है। iPhone SE 2 में 1,821 mAh की बैटरी दी गई है जबकि iPhone SE 3 में इससे बड़ी 2,018 mAh की बैटरी दी गई है। इसका मतलब है कि यह फोन वीडियो प्लेबैक में 2 घंटे का एक्स्ट्रा बैकअप दे सकता है और ऑडियो प्लेबैक में 10 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें इस्तेमाल किया गया Snapdragon X57 मॉडम कस्टम मेड है और यह इसका 5G सपोर्ट केवल 6GHz के नीचे के बैंड्स तक ही सीमित है। आईफोन 13 सीरीज की तरह यह 5जी स्पेक्ट्रम में फास्ट mmWave बैंड्स को सपोर्ट नहीं करता है। 

iPhone SE 3 की रैम कैपिसिटी को देखें तो iPhone SE 2 की तुलना में इस नए मॉडल में 1 जीबी अधिक रैम दी गई है। इसमें 4 जीबी की रैम मिलती है। यह प्रोसेसिंग में बहुत अधिक अंतर तो नहीं लाती है लेकिन फोन की क्षमता निश्चित तौर पर बढ़ाती ही है। शेयर किए गए वीडियो में फोन के अंदर किसी तरह कमी नहीं बताई गई है। यह केवल जिज्ञासावश बनाया गया वीडियो है। वीडियो बताता है कि iPhone SE 3 का भीतरी हिस्सा लगभग iPhone SE 2 के जैसा ही दिखता है। 

iPhone SE (2022) के 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की भारत में कीमत 43,900 रुपये है। इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आप 48,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 58,900 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में A15 बायोनिक चिप दी गई है। रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट में 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन 60fps तक 4K रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.