Apple ने राजधानी में खोला अपना पहला स्टोर, CEO Tim Cook ने किया कस्टमर्स का स्वागत

राजधानी में साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में मौजूद एपल के स्टोर का डिजाइन दिल्ली में कई ऐतिहासिक दरवाजों से प्रेरित है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 17:13 IST
ख़ास बातें
  • यह स्टोर दक्षिण दिल्ली में साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में है
  • दिल्ली में एपल के स्टोर का साइज मुंबई के स्टोर की तुलना में लगभग आधा है
  • एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है

कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है

आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने राजधानी में गुरुवार को अपने पहले स्टोर की शुरुआत की। यह स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में है। इस मौके पर कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook ने कस्टमर्स का स्वागत किया। कंपनी ने मंगलवार को मुंबई में अपना स्टोर खोला था। 

दिल्ली में एपल के स्टोर का साइज मुंबई के स्टोर की तुलना में लगभग आधा है। राजधानी में एपल के स्टोर का डिजाइन दिल्ली में मौजूद कई ऐतिहासिक दरवाजों से प्रेरित है। इस स्टोर में देश के 18 राज्यों से 70 से अधिक वर्कर्स हैं, जो 15 से अधिक भाषाएं बोल सकते हैं। इस स्टोर के लिए एपल प्रति माह 40 लाख रुपये का रेंट या अपनी कुल बिक्री का एक हिस्सा, इनमें से जो भी अधिक हो उसका भुगतान करेगी। कुक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने कंपनी की देश में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की योजना के बारे में जानकारी दी थी। 

प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुक ने हाथ मिलाते हुए एक पिक्चर Twitter पर शेयर करने के साथ ही लिखा,  "भारत के भविष्य पर टेक्नोलॉजी के सकारात्मक प्रभाव को लेकर आपके नजरिए से हम सहमत हैं। हम देश में ग्रोथ और इनवेस्टमेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया कि कुक के साथ मीटिंग से उन्हें बहुत खुशी हुई। 

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। एपल का मुंबई का स्टोर ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है। कंपनी इससे पहले देश में अपने प्रोडक्ट्स रीसेलर्स या Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए बेचती रही है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। फरवरी में एपल ने Xiaomi को पीछे छोड़कर एशिया में दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.