iPhone, iPad और MacBook पर मिल रहा है 10,000 रुपये तक कैशबैक

एचडीएफसी बैंक भारत में आईफोन, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच वेरिएंट पर कैशबैक दे रहा है। आईफोन और मैकबुक वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक जबकि आईपैड और ऐप्पल वॉच मॉडल पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जनवरी 2018 13:36 IST
एचडीएफसी बैंक भारत में आईफोन, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच वेरिएंट पर कैशबैक दे रहा है। आईफोन और मैकबुक वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक जबकि आईपैड और ऐप्पल वॉच मॉडल पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों पर ही ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर उपलब्ध है। यह ऑफर 1 जनवरी से 11 मार्च 2018 तक मिलेगा।

इस ऑफर के तहत, एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ईएमआई पर आईफोन X खरीदन पर 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को ईएमआई पर खरीदने पर 7,000 रुपये का कैशबैक, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को ईएमआई पर लेने पर 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस को ईएमआई पर खरीदने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा आईफोन 6, आईफोन 5एस और आईफोन एसई को अगर आप ईएमआई पर खरीदते हैं तो 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस, आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस पर नो कॉस्ट ईएमआई 6 महीने व 9 महीने के लिए वैध है। बाकी सभी वेरिएंट पर ईएमआई पर ब्याज़ देना होगा।
 

बात करें मैकबुक पर मिल रहे कैशबैक की तो, 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सभी वेरिएंट पर एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ईएमआई ट्रांज़ेक्शन पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। एक लाख रुपये ज़्यादा एमआरपी वाले सभी वेरिएंट पर इसी ऑफर के तहत 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ईएमआई पर ब्याज़ दर देना होगा।

इसके अलावा, आईपैड और ऐप्पल वॉच मॉडल पर भी कैशबैक ऑफर है। सभी आईपैड वेरिएंट और ऐप्पल वॉच वेरिएंट को एचडीएफसी क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ईएमआई पर खरीदने पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि सभी ऐप्पल वॉच वेरिएंट पर एचडीएफसी बैंक कार्ड से एक साथ भुगतान करने पर भी यह ऑफर मिलेगा।
Advertisement

एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई अवधि 6, 9, 12, 18 और 24 महीनों के लिए है, जबकि डेबिट कार्ड के लिए यह अवधि 6, 9 और 12 महीनों के लिए है।
Advertisement

बता दें कि हाल ही में एयरटेल ऑनलाइन स्टोर में सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड के साथ iPhone X पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा था। पेटीएम भी सभी आईफोन वेरिएंट पर कैशबैक ऑफर दे रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.