iPhone और गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन्‍स चीन में ‘बैन’, ड्रैगन ने क्‍यों उठाया यह कदम? जानें

iPhone banned in China : चीन ने उसके सरकारी ऑफ‍िसों में काम करने वाले एम्‍प्‍लॉईज को निर्देश दिया है कि वो गैर-चीनी स्‍मार्टफोन्‍स का इस्‍तेमाल ना करें।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 09:48 IST
ख़ास बातें
  • चीन में कर्मचारियों के आईफोन इस्‍तेमाल करने पर प्रतिबंध
  • ऑफ‍िसों में गैर-चीनी स्‍मार्टफोन्‍स नहीं लाने को कहा गया
  • बड़े पैमाने पर कंपनियां कर्मचारियों को जारी कर रहीं मौखिक निर्देश

चीन के इस कदम से ग्‍लोबल स्‍मार्टफोन मार्केट पर काफी असर पड़ सकता है।

चीन और अमेरिका के संबं‍ध कई वर्षों से अच्‍छे नहीं हैं। कुछ साल पहले अमेरिका ने हुवावे समेत कई चीनी कंपनियों पर नकेल कसी और उन्‍हें चीन से बाहर अपना बिजनेस सीमित करने पर मजबूर किया। ऐसा लगता है कि अब चीन ने भी अमेरिका के खिलाफ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। चीनी सरकार ने गैर-चीनी स्‍मार्टफोन्‍स पर जो बैन लगाया था, वह अब चीन के 8 राज्‍यों तक पहुंच गया है। चीन ने खासतौर पर ऐपल के आईफोन और सैमसंग की गैलेक्‍सी डिवाइसेज को टार्गेट किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन के इस कदम से ऐपल और सैमसंग के मार्केट पर असर पड़ने की संभावना है।  
 

क्‍या है मामला 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने उसके सरकारी ऑफ‍िसों में काम करने वाले एम्‍प्‍लॉईज को निर्देश दिया है कि वो गैर-चीनी स्‍मार्टफोन्‍स का इस्‍तेमाल ना करें। इस बैन के तहत सीधे तौर पर आईफोन्‍स और गैलेक्‍सी डिवाइसेज को टार्गेट किया गया है। कर्मचारियों से कहा गया है कि इन डिवाइसेज को ऑफ‍िसों में ना लेकर आएं। 

दिलचस्‍प बात है कि चीन ने ऑफ‍िशयली ऐसे किसी भी बैन से इनकार किया है। हालांकि सरकारी ऑफ‍िसों में काम करने वाले लोगों से कहा जा रहा है कि वो लोकल ब्रैंड्स का इस्‍तेमाल करें। 

चीन के इस कदम से ग्‍लोबल स्‍मार्टफोन मार्केट पर काफी असर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल और सैमसंग सबसे ज्‍यादा प्रभावित हो सकती हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्‍मार्टफोन मार्केट है और वहां आईफोन्‍स का काफी क्रेज है। गैलेक्‍सी डिवाइसेज की भी चीन में अच्‍छी पकड़ है। चीन के इस कदम से ऐपल के शेयरों में गिरावट आई है। चीन में आईफोन्‍स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग करने वाली लोकल कंपनियों पर भी इसका असर हो रहा है। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि चीन के छोटे शहरों में बेस्‍ड कंपनियां मौखिक तौर पर अपने एम्‍पलाईज को गैर-चीनी स्‍मार्टफोन्‍स इस्‍तेमाल करने से रोक रही हैं। चीन के इस कदम पर फ‍िलहाल ऐपल ने कुछ नहीं कहा है, पर मार्केट एक्‍सपर्ट्स को लगता है कि इससे आईफोन्‍स की बिक्री में गिरावट आएगी। इसका फायदा चीनी स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड्स को मिल सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट कहती है कि चीन में इस फैसले की प्रमुख वजह लोकल साफ्टवेयर के इस्‍तेमाल को बढ़ाना और घरेलू सेमीकंडक्टर चिप निर्माण को प्रोत्साहित करना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.