28 हजार से ज्यादा गिरी iPhone Air की कीमत, सिर्फ यहां से खरीदने पर होगी बचत

अगर आपने लॉन्च के वक्त अधिक कीमत होने की वजह से iPhone Air नहीं खरीदा था तो अब तगड़ा मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2025 07:43 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iPhone Air में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने इस साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज के साथ सबसे स्लिम आईफोन iPhone Air लॉन्च किया था। अगर आपने लॉन्च के वक्त अधिक कीमत होने की वजह से स्लिम आईफोन नहीं खरीदा था तो अब तगड़ा मौका मिल सकता है। जी हां रिटेल साइट विजय सेल्स पर iPhone Air भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि आईफोन बंपर कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है और बैंक ऑफर से भी भारी बचत हो रही है। आइए आईफोन एयर पर मिलने वाली डील और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone Air Price & Offers

iPhone Air का 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 94,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि सितंबर, 2025 में 1,19,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई या आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 4 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 90,990 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीब 28,910 रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone Air Specifications

iPhone Air में 6.5 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2736x1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ई-सिम सपोर्ट और एनएफसी शामिल हैं।

कैमरा सेटअप के मामले में iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.