30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट

iPhone Air के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2026 07:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air को Amazon ने धांसू ऑफर के साथ पेश किया है।
  • iPhone Air की खरीद के साथ बैंक ऑफर भी।
  • चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट।

iPhone Air को Amazon ने धांसू ऑफर के साथ पेश किया है।

Photo Credit: Apple

iPhone Air पर सबसे बड़ी छूट आ गई है। iPhone Air को Apple ने अपने सबसे पतले iPhone के रूप में लॉन्च किया था। 1 लाख 20 हजार रुपये के लगभग लॉन्च हुआ iPhone Air इस वक्त 30 हजार से भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहा है जो कि इस फोन पर अबतक की सबसे बड़ी छूट है। iPhone Air का 256 GB वेरिएंट सबसे बड़ी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 6.5 इंच है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में पावरफुल A19 Pro चिप लगी है। इसमें सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा है। कंपनी के अनुसार पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। आइए जानते हैं iPhone Air फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में। 

iPhone Air Discount Price Amazon Offer

iPhone Air को Amazon ने धांसू ऑफर के साथ पेश किया है। खबर लिखने के समय इस फोन 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है जिसके बाद इसकी कीमत ₹1,19,900 से घटकर ₹94,499 रह जाती है। यानी एमआरपी पर कंपनी 25 हजार से ज्यादा रुपये का डिस्काउंट दे दिया है। यह इसकी अबतक की सबसे सस्ती कीमत है। लेकिन ऑफर यहीं खत्म नहीं होता। इसे और भी अधिक सस्ते में खरीदा जा सकता है, अगर आप इस पर मिल रहा बैंक ऑफर भी लगा देते हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 

iPhone Air Bank Offer Discount

iPhone Air की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन को Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 5% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर के साथ फोन 4600 रुपये से और ज्यादा सस्ता हो जाता है जिससे कुल डिस्काउंट 30000 रुपये तक पहुंच जाता है। यह इस फोन पर अब तक की सबसे बड़ी छूट है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

iPhone Air Specifications

iPhone Air में 6.5 इंच सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, फोन में 2736x1260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। iPhone Air के रियर में ƒ/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए  ƒ/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 156.2 मिमी, चौड़ाई 74.7 मिमी, मोटाई 5.64 मिमी और वजन 165 ग्राम है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.