आईफोन 7एस ओलेड डिस्प्ले और आईफोन 7 प्रो डुअल कैमरे से होंगे लैस: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2016 17:42 IST
ऐप्पल अपने नए आईफोन मॉडल में ओलेड डिस्प्ले दे सकती है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल 2017 में लॉन्च होने वाले अपने नए आईफोन 7एस में ओलेड डिस्प्ले देने की योजना पर काम कर रही है और इसके लिए कंपनी कई डिस्प्ले निर्माताओं के साथ बातचीत भी कर रही है।

इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐप्पल ओलेड डिस्प्ले से लैस आईफोन 2018 या 2019 तक लॉन्च करेगी। लेकिन जापान की एक वेबसाइट Nikkei का कहना है कि ऐप्पल का लक्ष्य अगले साल तक ओलेड-डिस्प्ले तैयार करने का है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल आईफोन की बिक्री बढ़ाने के लिए ओलेड डिस्प्ले देने की प्रक्रिया पर तेजी से काम कर रही है। ऐप्पल ने हाल ही मे कहा था कि आईफोन की बिक्री में कमी आने की आशंका है।

पिछले साल दिसंबर में आई एक रिपोर्ट के आधार पर नया दावा किया गया है कि ऐप्पल ने नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी विकसित करने के इरादे से ताइवान में एक खुफिया प्रोडक्शन लैब खोली है। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कंपनी के नए स्क्रीन प्रोजेक्ट पर 50 से ज्यादा इंजीनियर और कई दूसरे कर्मचारी लगे हुए हैं।

पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि ओलेड डिस्प्ले ज्यादा चमकदार और आईफोन मॉडल में फिलहाल इस्तेमाल किये जाने वाले एलसीडी पैनल से ज्यादा पतला होगा। इसके साथ ही यह डिस्प्ले ज्यादा पॉवर की खपत भी नहीं करेगा।
Advertisement

इस बीच इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन फ्लैगशिप मॉडल के नाम में ऐप्पल द्वारा बदलाव करने की खबरें हैं। एक अन्य रिपोर्ट के दावे के मुताबिक 5.5 इंच के आईफोन 7 को आईफोन 7 प्रो के नाम से जाना जाएगा। खबरों के मुताबिक, कंपनी अलग-अलग फीचर के साथ आने वाले आईफोन मॉडल के नाम में साफ फर्क रखना चाहती है। दावे के मुताबिक आईफोन 7 प्लस में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेंसर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.