आईफोन 7 सिर्फ 6.1एमएम पतला होगा, नए लीक से खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2016 15:13 IST
ऐप्पल के नए आईफोन को पहले से ज्यादा पतला बनाने के लिए ऐप्पल द्वारा 3.5 एमएम ऑडियो जैक को हटाने की बात पिछली कई रिपोर्ट में सामने आ चुकी हैं। अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आईफोन 7 पिछले आईफोन से 1 मिलीमीटर ज्यादा पतला होगा लेकिन इसका डिजाइन पुराने आईफोन जैसा ही होगा। नई रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 7 में डुअल स्पीकर सेटअप और लाइटनिंग पोर्ट के लिए एक बेहद पतला कट-आउट होगा।

Macotakara की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले आईफोन 7 मॉडल के आईफोन 6एस से एक मिलीमीटर पतले होने की खबर है जबकि आईफोन 6एस 7.1 मिलीमीटर पतला है। हालांकि, नए आईफोन का डिजाइन, लंबाई, चौंडाई और मोटाई आईफोन 6एस की तरह ही होगा।
Advertisement

ऐपप्ल के आईफोन 7 में रियर कैमरा बंप भी हटा सकती है। 3.5एमएम हेडफोन जैक भी आईफोन 7 की मोटाई को कम करने के लिए हटाया जा रहा है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 3.5एमएम के हेडफोन पोर्ट को खत्म करके इसकी जगह नए ब्लूटूथ हेडफोन की नई रेंज लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा पिछली रिपोर्ट में भी ताजा रिपोर्ट की तरह ही इस हैंडसेट में डुअल स्पीकर सेटअप की बात कही गई थी। अब तक, आईफोन मॉडल सिंगल मोनो स्पीकर से लैस ही हैं।

इसके अलावा ऐप्पल आईफोन 7 के स्लिम प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए इसमें पतला लाइटनिंग पोर्ट भी रखा गया है।
Advertisement

इससे पहले आई खबरों के अनुसार, ऐप्पल नए आईफोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए ईएमआई (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेस), शील्ड टेक्नोलॉजी, आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी), कनेक्टिविटी चिप्स, एपी (ऐप्लिकेशन प्रोसेसर) और मॉडम का इस्तेमाल करेगी।
Advertisement

कंपनी के एक 21 मार्च को आयोजित होने वाले एक लॉन्च इवेंट में आईफोन एसई नाम से नया स्मार्टफोन और 9.7 इंच स्क्रीन वाले आईपैड प्रो लॉन्च करने की खबरें भी जोरों पर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.