आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस रेड स्पेशल एडिशन की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2017 11:52 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 7 रेड 70,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है
  • आईफोन 7 प्लस रेड 82,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर प्री-बुक कर सकते हैं
  • नए आईफोन की प्री-बुकिंग इन्फीबीम और अमेज़न इंडिया पर हो रही है
ऐप्पल ने पिछले महीने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड स्पेशल एडिशन वेरिएंट लॉन्च किए थे। अब इन दोनों स्पेशल एडिशन वेरिएंट के लिए भारत में प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए गए हैं। नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड वेरिएंट को इन्फीबीम और अमेज़न इंडिया से प्री-बुक किया जा सकता है।

नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड कलर वेरिएंट को वाइब्रेंट रेड एल्युमिनियम फिनिश के साथ बनाया गया है। और ये फोन 128 जीबी व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं।

इससे पहले गैज़ेट्स 360 ने रिपोर्ट दी थी कि, भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड स्पेशल एडिशन की कीमत दूसरे कलर और समान स्टोरेज वाले वेरिएंट जितनी ही होगी। 128 जीबी आईफोन 7 रेड 70,000 रुपये जबकि 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 80,000 रुपये में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसी तरह, आईफोन 7 प्लस रेड 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट क्रमशः 82,000 और 92,000 रुपये में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

इन्फीबीम के अनुसार, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड वेरिएंट के शनिवार से मिलने की ख़बरें हैं। ऑनलाइन रिटेलर आईफोन 7 रेड वेरिएंट की खरीदारी पर 1,001 रुपये की सीधी छूट भी दे रही है।
Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ़ अमेज़न इंडिया ने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड वेरिएंट को शुक्रवार को जारी किया जाएगा।
Advertisement

जो ग्राहक, नए आईफोन 7 रेड वेरिएंट को खरीदने की सोच रहे हैं, वो अमेज़न इंडिया से इसे एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीद सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन के बदले नए आईफोन 7  रेड वेरिएंट खरीदने पर ग्राहकों को 13,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।

पिछले महीने, ऐप्पल ने नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस रेड वेरिएंट को लॉन्च करने के अलावा आईफोन एसई की स्टोरेज भी बढ़ाई थी। कंपनी ने बेहतर डिस्प्ले और ए9 चिपसेट के साथ एक नया आईपैड भी लॉन्च किया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Best-in-class performance
  • Good battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

1960 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Dual camera
  • Excellent battery life
  • Improved cameras
  • iOS 10, timely updates
  • Bad
  • Low light camera performance not best in class
  • Expensive
  • Ungainly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए10 फ्यूज़न

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

आईओएस 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.