आईफोन 5एस स्मार्टफोन भारत में हुआ और सस्ता

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2015 18:31 IST
ऐप्पल ने भारत में अपने आईफोन 5एस की कीमत में भारी कटौती की है। इस स्मार्टफोन का 16 जीबी मॉडल अब 22,500 रुपये में उपलब्ध है।

गैजेट्स 360 ने रिटेल स्टोर के सूत्रों इस जानकारी की पुष्टि की है। हमें मिली जानकारी के मुताबिक, ऐप्पल आईफोन 5एस 22,500 रुपये के मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को कई रिटेल स्टोर से और भी कम पैसे खर्चकर खरीदा जा सकता है।

फिलहाल, आईफोन 5एस का 16 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 21,948 रुपये और अमेज़न इंडिया व स्नैपडील पर 21,499 रुपये में उपलब्ध है। ऐप्पल के एक मात्र ऑनलाइन रिटेल पार्टनर इंफीबीम पर यह हैंडसेट 21,899 रुपये में मिल रहा है।

गौर करने वाली बात है कि मात्र 4 महीने के अंदर आईफोन 5एस की कीमत में यह दूसरी कटौती है। सितंबर में ही आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के लॉन्च के बाद आईफोन 5एस की कीमत में पहली कटौती देखने को मिली थी। दाम कम होने के बाद हैंडसेट का 16 जीबी मॉडल 35,000 रुपये और 32 जीबी मॉडल 40,000 रुपये में उपलब्ध था। याद दिला दें कि सितंबर महीने में ही एक ऑनलाइन रिटेल साइट पर आईफोन 5एस का 16 जीबी 26,990 रुपये में बिक रहा था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किए गए आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की कीमत में कोई कटौती नहीं की है। हालांकि, सितंबर माह में इन हैंडसेट की कीमत को भी कम किया गया था। आईफोन 6 के 16 जीबी मॉडल की कीमत 52,000 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट की 62,000 रुपये कर दी गई थी। आईफोन 6 प्लस के 16 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 62,000 और 72,000 रुपये हो गई थी।
Advertisement

ऐप्पल के आईफोन 5एस को 2013 में लॉन्च किया गया था। भारत में इस हैंडसेट के 16 जीबी मॉडल को सबसे पहले 53,500 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। याद दिला दें कि आईफोन 5एस में 4 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 640x1136 पिक्सल है। आईफोन 5एस 8 मेापिक्सल के आईसाइट कैमरे के साथ आता है। इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश भी है, कंपनी ने इसे ट्रू टोन फ्लैश का नाम दिया है। आईफोन 5एस ऐप्पल का पहला डिवाइस था जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। कंपनी इसे टच आईडी के नाम से बुलाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.