ऐप्पल नहीं बनाएगी आईफोन 5एस, 6 और 6प्लस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 15:29 IST
ऐप्पल ने नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लॉन्च के साथ ही यूज़र की सबसे बड़ी शिकायत दूर कर दी है। और 16 जीबी बेस स्टोरेज की जगह कंपनी 32 जीबी स्टोरेज दी है। 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ नए आईफोन के यूज़र ही को ही नहीं मिलेगा बल्कि क्यूपर्टिनो की कंपनी ने आईफोन एसई के अलावा बाजार में उपलब्ध दूसरे सभी वेरिएंट की स्टोरेज भी बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। इसके अलावा, ऐप्पल ने आईफोन 5एस, आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस को भी ना बनाने का फैसला किया है। और कंपनी की वेबसाइट पर अब ये वेरिएंट लिस्टेड नहीं हैं। हालांकि, उम्मीद है कि ये आईफोन भारत में स्टॉक उपलब्ध रहने तक थर्ड पार्टी रिटेलर के जरिए उपलब्ध होगा।

नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस अब नए 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस अब 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएंगे जिसका मतलब है कि अब इन फोन का 16 जीबी व 64 जीबी विकल्प उपलब्ध नहीं होगा। आईफोन एसई को इसी साल लॉन्च किया गया था और यह पहले की तरह ही 16 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।


स्टोरेज में बढ़ोतरी करना ऐप्पल के लिए जरूरी था क्योंकि इससे पहले बेस मॉडल 16 जीबी स्टोरेज था। ऐप, म्यूज़िक, तस्वीरें, वीडियो और दूसरे डेटा के लिए यूज़र के पास सिर्फ 128 जीबी विकल्प ही मौज़ूद था। याद दिला दें, हमने पिछले साल अपने रिव्यू में आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में बेस वेरिएंट को 16 जीबी स्टोरेज में लॉन्च करने पर आलोचना की थी। क्योंकि इस स्टोरेज के साथ फोन में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता जैसे फ़ीचर के साथ स्टोरेज को मैनेज करना मुश्किल होता है।
Advertisement

बात करें कीमत की तो, आईफोन 7 की कीमत अमेरिका में 649 डॉलर (करीब 43,100 रुपये) से शुरू होगी यह कीमत 32 जीबी वेरिएंट की है। वहीं, आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन का 32 जीबी वेरिएंट घरेलू मार्केट में 749 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) में मिलेगा। वहीं 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट वाले आईफोन 7 की कीमत अमेरिका में क्रमशः 749 डॉलर (करीब 50,000 रुपये) और 849 डॉलर (करीब 56,500 रुपये) होगी। जबकि 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट वाले आईफोन 7 प्लस की कीमत क्रमशः 869 डॉलर (करीब 57,750 रुपये) और 969 डॉलर (करीब 64,500 रुपये) होगी। ऐप्पल ने भारत में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की कीमतों की पूरी जानकारी नहीं दी है। लेकिन भारत में आईफोन 7 की कीमत 60,000 रुपये से शुरू होगी। नए आईफोन भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च होंगे।

आईफोन 6एस का 32 जीबी वेरिएंट 549 डॉलर (करीब 36,500 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट (करीब 43,000 रुपये) में मिलेगा। आईफोन 6एस प्लस के 32 जीबी व 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 649 डॉलर (करीब 43,000 रुपये) और 749 डॉलर (करीब 50,000 रुपये) होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.