iPhone 2018 मॉडल दिखने में होंगे कुछ ऐसे...  

हैंडसेट निर्माता कंपनी ऐप्पल इस साल तीन नए आईफोन मार्केट में उतार सकती है। यह जानकारी काफी समय से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इन स्मार्टफोन को सितंबर 2018 में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 2 अगस्त 2018 15:21 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल आईफोन 2018 के डमी मॉडल की तस्वीरें लीक
  • एक आईफोन मॉडल होगा सिंगल रियर कैमरे वाला
  • एक मॉडल का नाम आईफोन एक्स प्लस होने का दावा
हैंडसेट निर्माता कंपनी ऐप्पल इस साल तीन नए आईफोन मार्केट में उतार सकती है। यह जानकारी काफी समय से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इन स्मार्टफोन को सितंबर 2018 में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच इन तीनों आईफोन के डमी मॉडल की तस्वीर सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone (2018) सीरीज़ के सबसे सस्ते आईफोन वेरिएंट में 6.1 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ फोटोग्राफी के लिए एक मात्र रियर कैमरा होगा। अगर यह जानकारी सही है तो Apple अपनी 2017 वाली रणनीति पर बरकरार रहेगी। इस बार भी सबसे सस्ता iPhone मॉडल एक मात्र रियर कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा डिज़ाइन को लेकर कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।
 
नामी टिपस्टर बेन गिस्किन ने हाल ही में ट्विटर पर एक तस्वीर जारी की। दावा किया गया कि ये आईफोन 2018 के 5.8 इंच, 6.1 इंच और 6.5 इंच डिस्प्ले वाले डमी मॉडल की तस्वीर है। तस्वीर में डमी हैंडसेट ब्लैक और व्हाइट रंग में नजर आ रहे हैं। डमी मॉडल की दो तस्वीरें इंटरनेट पर जारी की गई हैं। एक तस्वीर में हैंडसेट के फ्रंट पैनल नज़र आ रहे हैं और दूसरे में पिछले हिस्से की झलक है। फ्रंट पैनल वाली तस्वीर के आधार पर कहा जा सकता है कि इन हैंडसेट में डिस्प्ले साइज़ के अलावा कोई खास अंतर नहीं है। यह तो तय है कि ऐप्पल ब्रांड के तीनों ही मॉडल बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस होंगे और इनमें iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच दिया जाएगा।
Advertisement
 

वहीं, रियर हिस्से वाली तस्वीर से पता चलता है कि इस साल के आईफोन मॉडल में से 6.1 इंच स्क्रीन वाला वेरिएंट एक रियर कैमरे से लैस होगा, जबाकि बाकी दो मॉडल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं लग पाया है कि कैमरे का स्पेसिफिकेशन क्या होगा? हफ्ते की शुरुआत में गिस्किन ने ही 6.5 इंच वाले ओलेड वेरिएंट और 6.1 इंच के एलसीडी वेरिएंट की फोटो जारी की थी। दावा किया जा रहा है कि 6.5 इंच वाला ओलेड वेरिएंट iPhone X Plus के नाम से जाना जाएगा।

नामी विश्लेषक मिंग ची क्यो ने एक रिपोर्ट में कहा था कि 2018 में आईफोन के 6.1 इंच वेरिएंट की कीमत 600-700 डॉलर (लगभग 41,000-47,900 रुपये), 5.8 इंच वेरिएंट की कीमत 700-800 डॉलर (लगभग 47,900-54,700 रुपये) और प्रीमियम आईफोन एक्स प्लस की कीमत 999 डॉलर (लगभग 68,300 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.