iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू, 26 अक्टूबर से बिक्री

Apple ने पिछले महीने iPhone XR के साथ-साथ iPhone XS और iPhone XS Max को भी लॉन्च किया था। भारत में ऐप्पल आईफोन Xआर की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।

iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में शुरू, 26 अक्टूबर से बिक्री
ख़ास बातें
  • 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है iPhone XR में
  • तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा ऐप्पल आईफोन Xआर
  • छह अलग-अलग रंग में मिलेगा iPhone XR
विज्ञापन
ऐप्पल पार्क कैंपस स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में Apple ने पिछले महीने iPhone XR के साथ-साथ  iPhone XS और iPhone XS Max को भी लॉन्च किया था। भारत में ऐप्पल आईफोन Xआर की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है।  Apple iPhone XR की प्री-ऑर्डर बुकिंग Imagine, Unicorn, आईवर्ल्ड जैसे ऐप्पल ऑफलाइन रीसेलर्स के अलावा Airtel.in और Jio.com पर भी हो रही है। अब बात आईफोन Xआर के कुछ प्रमुख फीचर्स की। ऐप्पल का यह फोन एलसीडी डिस्प्ले, सिंगल रियर कैमरे और कई रंग में उपलब्ध होगा। ऐप्पल के ऑफिशियल ऑफलाइन पार्ट्नर IndiaiStore पर भी आईफोन Xआर को लिस्ट कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर तो iPhone XR के लिए प्री-ऑर्डर लिए जा रहे हैं लेकिन Flipkart ने अभी फोन को अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट नहीं किया है।

IndiaiStore पर ऑफर्स की बात करें तो यहां आपको बजाज फिनसर्व कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा के साथ सिटी और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर 14,999 रुपये के डाउन पेमेंट देने के साथ ही फोन की प्री-बुकिंग की जा रही है। एयरटेल स्टोर पर स्पष्ट रूप से लिखा हुआ की डिलीवरी 26 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। Jio.com पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए यदि आप एक्सिस या सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

iPhone XR की भारत में कीमत और उपलब्धता

ऐप्पल आईफोन Xआर की कीमत भारत में 76,900 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 64 जीबी वेरिएंट का है। 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 81,900 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट 91,900 रुपये में बेचा जाएगा। 26 अक्टूबर से ऐप्पल के ऑफलाइन और ऑनलाइन पार्ट्नर पर फोन की सेल शुरू हो जाएगी। ग्राहक फोन को ब्लैक, ब्लू, कोरल, रेड, व्हाइट और येलो रंग में खरीद सकते हैं।
 

Apple iPhone XR स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन आईफोन Xआर आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 पर चलेगा। इसमें 6.1 इंच का (828x1792 पिक्सल) एलसीडी रेटिना डिस्प्ले है। डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में नॉच है जिसमें ट्रूडेप्थ कैमरा सिस्टम को जगह मिली है। इसमें 3डी टच सपोर्ट नहीं है। नया मॉडल हैप्टिक टच से लैस है। आईफोन Xआर में ऐप्पल के अपने ए12 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके बारे में 30 प्रतिशत तेज़ ऐप लॉन्च टाइम का दावा किया गया है।iPhone XR की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। यह फोन 7000 सीरीज़ एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम बिल्ड वाला है। इस फोन को आईपी67 रेटिंग मिली है। तस्वीरों और वीडियो कैपचर करने के लिए पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर सेंसर क्वाड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस कैमरे से यूज़र पोर्ट्रेट मोड में बेहतर तस्वीरें ले पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »