फोन के अंदर OLED पैनल आने की अफवाह है। इसका बेस वेरिएंट 6.4 इंच के करीब हो सकता है।
Pro में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले आने की अफवाह है।
Photo Credit: X/AppleTrack
Apple 20वीं एनिवर्सरी के लिए खास तैयारी कर रही है। इस मौके पर कंपनी अपना अबतक का सबसे खास फोन iPhone 20 Pro लॉन्च करने की तैयारी में है। कथित फोन के लिए एपल ने अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके लीक्स पिछले साल से ही आने शुरू हो चुके हैं। फोन के अंदर कैमरा और डिस्प्ले में सबसे बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। अब नया लीक खुलासा करता है कि फोन में 200MP का कैमरा मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
iPhone 20 Pro को लेकर एक के बाद एक लीक सामने आ रहे हैं। फोन को लेकर अभी तक आई जानकारी बताती है कि इसमें क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलने वाला है जो इसे एक प्रीमियम लुक देगा। फोन में डिस्प्ले और रियर साइड में ग्लास की पेअरिंग मिल सकती है। जबकि फ्रेम मेटल का हो सकता है। इन हार्डवेयर फीचर्स के कारण यह एक चमकदार स्मार्टफोन बनकर आ सकता है। Apple अपकमिंग फोन को लेकर अब जाने माने टिप्स्टर Ice Universe (via) की ओर से एक और बड़ा खुलासा किया गया है। जिसके मुताबिक, कंपनी 4 तरह के प्रोटोटाइप तैयार कर रही है जिसमें दो में कर्व्ड डिस्प्ले है, और दो में फ्लैट डिस्प्ले है।
अगर कंपनी कर्व्ड की तरफ जाती है तो इसे बहुत सुधार के साथ पेश किया जाएगा। फोन के बेजल्स 1mm के आसपास हो सकते हैं। इसी को लेकर हाल ही में स्क्रीन प्रोटेक्टर के सैम्पल भी लीक हुए थे। इनसे पता चलता है कि फोन के कर्व कैसे होंगे और बेजल्स कैसे होंगे। टिप्स्टर ने कैमरा को लेकर भी बड़ी बात कही है। कंपनी इसमें एक नया सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। YouTuber Sam Kohl ने इसमें 200MP सेंसर सुझाया है जिसमें LOFIC तकनीकी मिल सकती है।
अन्य लीक्स की बात करें तो फोन के अंदर OLED पैनल आने की अफवाह है। इसका बेस वेरिएंट 6.4 इंच के करीब हो सकता है। जबकि Pro Max का साइज 7 इंच के आसपास भी जा सकता है। फोन में कंपनी A21 Pro चिप का इस्तेमाल कर सकती है जो 2nm प्रोसेस पर बनी होगी। फोन में सिलिकॉन-एनॉड बैटरी मिल सकती है। डाइनेमिक आईलैंड भी फोन में मौजूद रहेगा लेकिन इसका साइज और कम हो सकता है। फोन में कंपनी हाई सिक्योरिटी फीचर दे सकती है। अधिकारिक रूप से कंपनी ने iPhone 20 Pro को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी