iPhone 18 में मिलेगा वेरिएबल अपर्चर कैमरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Apple के आगामी आईफोन के बारे में खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Apple के आगामी आईफोन के बारे में खुलासा हुआ है।
  • मिंग-ची कुओ ने Apple के आगामी इनोवेशन के बारे में जानकारी प्रदान की है।
  • iPhone 18 में वाइड कैमरा मॉड्यूल पर एक वेरिएबल अपर्चर लेंस शामिल होगा।

iPhone 16 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple के आगामी आईफोन के बारे में खुलासा हुआ है। हाल ही में TF इंटरनेशनल सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक मिंग-ची कुओ ने सोमवार को Apple के आगामी इनोवेशन के बारे में जानकारी प्रदान की है, जिसमें M5 चिप सीरीज के लिए प्रोडक्शन टाइमलाइन और iPhone 18 पर एक वेरिएबल अपर्चर कैमरे की शुरुआत शामिल है। आइए iPhone 18 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 18 का कैमरा सेटअप


कुओ ने कंफर्म किया है कि iPhone 18 में वाइड कैमरा मॉड्यूल पर एक वेरिएबल एपर्चर लेंस शामिल होगा जो कि 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह एडवांस सिस्टम जो यूजर्स को अपर्चर साइज को एडजेस्ट करने की सुविधा देती है, फोटोग्राफी कैपेसिटी में काफी सुधार हो सकता है। जबकि पिछली रिपोर्ट्स में इस फीचर के iPhone 17 में आने के बारे में बताया गया था।
Advertisement

कुओ के अनुसार, सनी ऑप्टिकल प्राइमरी शटर सप्लायर्स के तौर पर काम करेगा, जिसमें लक्सशेयर वेरिएबल अपर्चर लेंस के लिए सेकेंडरी सपोर्ट प्रदान करेगा। अपर्चर ब्लेड की असेंबली की सुविधा बीई सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज (BESI) द्वारा की जाएगी, जो इस अपग्रेड के लिए जरूरी डिवाइस की सप्लाई करेगी।

कुओ ने Apple की नेकस्ट जनरेशन के M5 चिप्स के प्रोडक्शन शेड्यूल की जानकारी प्रदान की है, जिसे आगामी Mac और Apple इंटेलिजेंस सर्वर को पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये चिप्स TSMC के एडवांस N3P प्रोसेस नोड पर काम करेंगे जो अपने M4 मॉडल के मुकाबले में बेहतर पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस प्रदान करेंगे। M5 चिप के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2025 की पहली छमाही के लिए निर्धारित है। M5 Pro और M5 Max के प्रोडक्शन 2025 की दूसरी छमाही में शुरू होगा। M5 Ultra हाई-एंड एम5 अल्ट्रा चिप के 2026 में प्रोडक्शन में एंट्री करने की उम्मीद है।
Advertisement

कुओ ने इस बात पर जोर दिया है कि M5 Pro, M5 Max और M5 Ultra चिप्स एक सर्वर ग्रेड सिस्टम ऑन इंटीग्रेटेड चिप्स (SoIC) डिजाइन को अपनाएंगे, जिसमें 2.5D पैकेजिंग टेक्नोलॉजी होगी जिसे SoIC-mH के नाम से जाना जाता है। यह डिजाइन थर्मल परफॉर्मेंस और प्रोडक्शन एफिशिएंसी को बढ़ाता है, जिससे चिप्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ऐप्लिकेशन के लिए बेस्ट हो जाते हैं।
Advertisement

प्रोडक्शन टाइमलाइन के आधार पर, M5 पर बेस्ड Macs को M4 सीरीज के समान रोलआउट करने की संभावना है। MacBook Pro अक्टूबर 2025 में M5 चिप्स मिलने की उम्मीद है। MacBook Air 2026 की पहली छमाही में M5 अपडेट मिलने की संभावना है। Mac Studio और Mac Pro के अपडेट बाद में 2026 या 2027 में होने की उम्मीद है। iMac और Mac mini के लिए रिलीज की टाइमलाइन का खुलासा नहीं हुआ है, क्योंकि ये मॉडल हर साल पेश नहीं होते हैं।

कुओ ने 2024 की तीसरी तिमाही के दौरान BE सेमीकंडक्टर के स्टॉक में हालिया गिरावट के बारे में बताया, इसके लिए 2H24 शिपमेंट में देरी को जिम्मेदार ठहराया, जो पहले से ही मार्केट की उम्मीदों में शामिल हो चुका है। आगे देखते हुए कुओ ने BESI के भविष्य के बारे में बताया जो कि 2025 और उसके बाद हाई-एंड चिप प्रोडक्शन और एआई ऐप्लिकेशन की बढ़ती डिमांड से लाभ के लिए अपनी स्ट्रेटजी पर जोर दिया।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. इस दिवाली लेना चाहते हैं बिग-स्क्रीन का मजा? BenQ के CEO ने बताया इस कीमत पर मिलेगा एक अच्छा Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.