iPhone 17 सीरीज के कलर्स, डिजाइन, प्रोसेसर और भारतीय कीमत, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Apple की iPhone 17 सीरीज हर बार की तरह इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जून 2025 07:53 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 की कीमत 79,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • iPhone 17 Pro की कीमत 1,39,900 रुपये हो सकती है।
  • iPhone 17 Pro Max की कीमत करीब 1,64,900 रुपये होने की संभावना है।

iPhone 16 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple की iPhone 17 सीरीज हर बार की तरह इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च में सिर्फ दो महीने का समय बाकि है तो अब तक आगामी आईफोन के बारे में लीक्स और अफवाहों में काफी कुछ सामने आ रहा है। आगामी सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल होने की उम्मीद है, जिससे पता चलता है कि Apple बड़ा बदलाव करने वाला है। लीक के अनुसार, कंपनी iPhone 17 Plus को हटा सकती है। पुराने फॉर्मेट को बदलते हुए एप्पल कथित तौर पर iPhone 17 Air नाम वाला नया अल्ट्रा स्लिम मॉडल पेश करने का प्लान बना रहा है। आइए iPhone 17 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 17, Air, 17 Pro, 17 Pro Max Price


अफवाहों के आधार पर iPhone 17 की कीमत 79,999 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं iPhone 17 Air भारत में 89,999 रुपये में पेश किया जा सकता है। iPhone 17 Pro की कीमत 1,39,900 रुपये हो सकती है। जबकि iPhone 17 Pro Max की कीमत करीब 1,64,900 रुपये होने की संभावना है। इस साल सभी आईफोन की कीमत कंपोनेंट और मैन्युफैक्चरिंग लागत में वृद्धि के चलते थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है।


iPhone 17, 17 Air, 17 Pro, 17 Pro Max Design


टिपस्टर @MajinBuOfficial के अनुसार, Apple कथित तौर पर आगामी iPhone 17 मॉडल के लिए दो नए कलर ऑप्शन पर्पल और ग्रीन लाने पर विचार कर रहा है। हालांकि, अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि पर्पल कलर सबसे आगे है, जिसका 17 मॉडल के लिए सिग्नेचर कलर के तौर पर चयन हो सकता है। ग्रीन कलर पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि क्या दोनों कलर शामिल होंगे या Apple सिर्फ एक ही नया लाएगा।

कंपनी iPhone 17 Pro के लिए एक नए स्काई ब्लू कलर पर काम भी कर रही है। अन्य कलर्स की तरह अभी तक इसकी ऑफिशियल स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा लग रहा है कि Apple पूरी iPhone 17 सीरीज के लिए नए कलर पर काम कर रहा है। अफवाहों से पता चला है कि iPhone 17 Pro में टाइटेनियम फ्रेम के बजाय लाइट एल्यूमीनियम फ्रेम दिया जा सकता है। इसके अलावा रियर पैनल में एक नए हाइब्रिड लुक के लिए एल्यूमीनियम और ग्लास दोनों एलिमेंट को मिलाकर एक नया डिजाइन दिए जाने की उम्मीद है।


Advertisement
iPhone 17, 17 Air, 17 Pro, 17 Pro Max परफॉर्मेंस


Apple कथित तौर पर आगामी iPhone 17 Pro में एक एडवांस वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम शामिल करने का प्लान बना रहा है। इस सेटअप में कॉपर से तैयार सील्ड मैटेलिक प्लेट हो सकती है, जिसमें थोड़ी मात्रा में लिक्विड होता है। डिवाइस गर्म होने पर लिक्विड वेपर में बदल जाता है, जो फिर हीट एफिशिएंसी को बेहतर तरीके से कम करने के लिए चैंबर के अंदर घूमता है।
Advertisement

इस नई थर्मल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के साथ iPhone का प्रोसेसर परफॉर्मेंस को कम किए बिना ज्यादा हैवी टास्क को मैनेज कर पाएगा। यह थर्मल थ्रॉटलिंग को कम करते हुए ऑपरेटिंग सिस्टम का स्मूथ ऑपरेशन प्रदान करने की भी उम्मीद है। परफॉर्मेंस के मामले में A19 Pro चिपसेट और वेपर चैंबर कूलिंग के साथ आगामी लाइनअप पिछली सीरीज के मुकाबले में अपग्रेड हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.