iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर

फोन में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा का सेटअप दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जून 2026 13:53 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा का सेटअप दिया गया है।
  • फोन में फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Flipkart June Epic Sale में iPhone 17 Pro पर जबरदस्त बैंक ऑफर जारी किया गया है।

Flipkart June Epic Sale में iPhone 17 Pro पर धांसू प्राइस डील मिल रही है। इस वक्त फोन को भारी छूट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart June Epic Sale में कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Apple, Samsung, Xiaomi, Oppo, Vivo जैसे ब्रांड्स के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया गया है। सबसे आकर्षक डील iPhone 17 Pro के लिए देखने में आ रही है। अगर आप भी एपल के इस फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो यह मौका न चूंके। आइए जानते हैं ऑफर डिटेल। 

iPhone 17 Pro Flipkart Discount Offer

iPhone 17 Pro को Flipkart June Epic Sale में भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने पिछले साल 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 1,22,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन को एमआरपी से सीधा 12 हजार डिस्काउंट पर ऑफर किया जा रहा है। लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा बड़ा धमाका कंपनी ने बैंक ऑफर देकर कर दिया है। 

Advertisement

iPhone 17 Pro Flipkart June Epic Sale Bank Offer

Flipkart June Epic Sale में iPhone 17 Pro पर जबरदस्त बैंक ऑफर जारी किया गया है। फोन को अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक, या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 10 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी फोन को पूरे 22 हजार रुपये के डिस्काउंट पर घर ले जाया जा सकता है। यह फोन पर अब तक का सबसे धांसू डिस्काउंट ऑफर है। 

iPhone 17 Pro Specifications

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह एक सिनेमैटिक डिस्प्ले बताया गया है जिसमें शार्प कलर्स उभर कर आते हैं। फोन में कंपनी का लेटेस्ट A19 प्रोसेसर मिलता है। यह एक हैक्साकोर प्रोसेसर है। फोन में 48MP + 48MP + 48MP कैमरा का सेटअप दिया गया है। दावा है कि इसमें DSLR जैसी क्वालिटी के फोटो, वीडियो शूट किए जा सकते हैं। फोन में फ्रंट साइड में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 17 Pro धूल, पानी के छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। फोन को 6 मीटर गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है। iPhone 17 Pro कंपनी की पॉपुलर आईफोन सीरीज में शुमार हो चुकी है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.