iPhone 17 Pro और Max मॉडल्स तोड़ेंगे रिकॉर्ड, मिलेगी अब तक की सबसे लंबी बैटरी लाइफ!

iPhone 17 Pro सीरीज में बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस को लेकर बड़े अपग्रेड्स मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 08:23 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro और Pro Max होंगे सबसे लंबी बैटरी लाइफ वाले iPhones
  • रिपोर्ट्स में 5000mAh से बड़ी बैटरी का दावा
  • नया थर्मल आर्किटेक्चर, गेमिंग और 4K वीडियो होगा ज्यादा स्मूद

iPhone 17 Pro की कीमत $1,099 से शुरू हो सकती है

Apple का iPhone 17 Pro लाइनअप आज 9 सितंबर को "Awe Dropping" इवेंट में लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही लीक्स से पता चला है कि इस बार बैटरी बैकअप पर बड़ा फोकस रहने वाला है। एक Weibo लीकस्टर का दावा है कि iPhone 17 Pro और Pro Max, अब तक के सबसे लंबी बैटरी लाइफ वाले iPhones होंगे। साथ ही, गेमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान भी ज्यादा स्मूद परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इससे पहले की रिपोर्ट्स में लाइनअप की कीमत और इसके कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया जा चुका है।

Instant Digital नाम (चीनी भाषा से अनुवादित) के वीबो अकाउंट के लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, iPhone 17 Pro सीरीज में बैटरी कैपेसिटी और डिवाइस की पावर एफिशिएंसी दोनों को अपग्रेड किया गया है। नतीजा यह होगा कि एक बार चार्ज करने पर फोन पहले से कहीं ज्यादा लंबा बैकअप देगा। हालिया रिपोर्ट्स में भी इशारा दिया गया था कि iPhone 17 Pro Max की बैटरी 5,000mAh से ज्यादा हो सकती है। यह Apple के लिए एक बड़ा बदलाव होगा क्योंकि अब तक कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी पर कभी इतनी आक्रामक छलांग नहीं लगाई थी।

Advertisement

बैटरी ही नहीं, Apple ने iPhone 17 Pro सीरीज को हेवी यूज कंडिशन के लिए भी तैयार किया है। धूप में लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर डिस्प्ले ज्यादा देर तक हाई ब्राइटनेस पर रह पाएगा। वहीं, रिडिजाइन थर्मल आर्किटेक्चर की वजह से गेमिंग के दौरान फ्रेम-ड्रॉप्स और लैग बहुत कम होंगे। यहां तक कि गर्म मौसम में 4K @60fps वीडियो शूटिंग भी स्मूद रहेगी।

पिछली रिपोर्ट्स में यह सामने आया था कि iPhone 17 Pro और Pro Max में ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले मिलेगा। iPhone 16 Pro सीरीज जहां टिपिकल मैक्स ब्राइटनेस 1,000 nits और आउटडोर पीक 2,000 nits तक देती थी, वहीं 17 Pro मॉडल्स इसे और बेहतर करेंगे।

साथ ही, J.P. Morgan एनालिस्ट ने हाल ही में दावा किया था iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत $1,099 हो सकती है। यानी iPhone 16 Pro से $100 ज्यादा। हालांकि, इसमें अब 128GB वेरिएंट नहीं होगा, बेस मॉडल सीधे 256GB स्टोरेज से शुरू होगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि iPhone 17 $799, iPhone 17 Air $899 से $949, iPhone 17 Pro $1,099 और iPhone 17 Pro Max $1,199 में लॉन्च होंगे।

Advertisement

iPhone 17 Pro और Pro Max में बैटरी कितनी होगी?

लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max में 5,000mAh से बड़ी बैटरी हो सकती है, जो iPhone के इतिहास में सबसे ज्यादा होगी।

iPhone 17 Pro सीरीज में डिस्प्ले कितना ब्राइट होगा?

iPhone 16 Pro मॉडल्स 2,000 nits तक आउटडोर ब्राइटनेस देते थे। iPhone 17 Pro मॉडल्स इससे भी ज्यादा लंबे समय तक ब्राइट रहेंगे।

iPhone 17 Pro में गेमिंग परफॉर्मेंस कैसे सुधरेगी?

Apple ने नया थर्मल डिजाइन दिया है, जिससे हाई-एंड गेम्स में फ्रेम-ड्रॉप्स कम होंगे और 4K वीडियो शूटिंग भी स्मूद रहेगी।

Advertisement

iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत कितनी होगी?

J.P. Morgan एनालिस्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro की कीमत $1,099 से शुरू होगी। हालांकि यह सीधे 256GB स्टोरेज वेरिएंट से शुरू होगा।

iPhone 17 सीरीज कब लॉन्च होगी?

Apple का "Awe Dropping" इवेंट 9 सितंबर 2025 को तय है, जहां पूरी iPhone 17 लाइनअप लॉन्च होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.