Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 11:22 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
  • iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।

iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।

Photo Credit: Apple

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू हो चुकी है और स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, ईयरबड्स, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सस्ते में खरीदने का मौका आया है। अगर आप लेटेस्ट फ्लैगशिप आईफोन को ज्यादा कीमत होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो बीते साल आए iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर पर नजर डाल सकते हैं। यह आईफोन ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल हैं। आइए iPhone 17 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 17 Pro Price & Offers

iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹1,28,490 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,24,240 हो जाएगी। आपको बता दें कि यह आईफोन बीते साल सितंबर में ₹1,34,900 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन ₹10,660 सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

iPhone 17 Pro Features & Specifications

  • iPhone 17 Pro में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है।
  • 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है।
  • इस आईफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
  • 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। 
  • 17 Pro ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 26 पर काम करता है।
  • 17 Pro धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
  • इस आईफोन में 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट शामिल है।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.