Apple का सबसे पतला iPhone, फिर भी नहीं मुड़ा! iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल

इस वीडियो ने सभी को चौंका दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यही सवाल उठ रहा है कि Apple ने इतनी पतली बॉडी में इतनी स्ट्रेंथ कैसे दी?

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 मई 2025 10:48 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 Air का प्रोटोटाइप बेंड टेस्ट में बिना डैमेज पास हुआ
  • सिर्फ 5.5mm मोटे इस iPhone में टाइटेनियम-अल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है
  • ऐसा प्रतीत होता है कि Apple ने पुराने Bendgate विवाद से फीडबैक लिया है

iPhone 17 Air WWDC 2025 में लॉन्च हो सकता है

Photo Credit: X/ @MajinBuOfficial

iPhone 17 सीरीज का लॉन्च अभी कुछ महीने दूर है, लेकिन उससे पहले ही 'iPhone 17 Air' मॉडल इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है। वजह है इसका एक सरप्राइज बेंड टेस्ट, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। X (पहले Twitter) पर एक टिप्स्टर ने फोन के एक प्रोटोटाइप को दोनों हाथों से जोर लगाकर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन फोन में न तो कोई फ्लेक्स दिखा और न ही कोई डैमेज। खास बात ये है कि iPhone 17 Air अब तक का सबसे पतला iPhone माना जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm है।

इस वीडियो ने सभी को चौंका दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यही सवाल उठ रहा है कि Apple ने इतनी पतली बॉडी में इतनी स्ट्रेंथ कैसे दी? हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस बार एक नया मेटल फ्रेम डिजाइन किया है जिसमें एल्यूमिनियम और टाइटेनियम का कॉम्बिनेशन यूज किया गया है। साथ ही, अंदर की इंटरनल स्ट्रक्चर को भी नए तरीके से रिइंजीनियर किया गया है ताकि फ्लेक्स या टूटने जैसी दिक्कत न आए।

वीडियो में दिखाई देता है कि बेंड टेस्ट केवल दो हाथों से ही नहीं, बल्कि टेबल का सहारा लेकर भी किया गया। टिप्सटर ने आधे फोन को टेबल पर रखा और आधे फोन को हवा में रखते हुए उसपर पूरा जोर लगाया, जिससे उसमें फ्लेक्स आया, लेकिन कोई डैमेज नहीं हुआ। यह इशादा देता है कि iPhone 17 Air पतला होने के बावजूद मजबूत होगा।
 

2014 में iPhone 6 Plus के समय Apple को 'Bendgate' कॉन्ट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा था, जब कई यूजर्स ने फोन के आसानी से मुड़ने की शिकायत की थी। शायद उसी फीडबैक को ध्यान में रखते हुए इस बार कंपनी ने लॉन्च से पहले ही एक प्रोटोटाइप के जरिए यह दिखा दिया कि नई iPhone लाइनअप मजबूती में कोई समझौता नहीं करेगी।
Advertisement

iPhone 17 Air को सितंबर 2025 में बाकी iPhone 17 मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जाना है। अगर लॉन्च वर्जन भी बेंड टेस्ट में ऐसा ही परफॉर्म करता है, तो यह Apple के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है, खासतौर पर अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और मजबूती के बीच बैलेंस के मामले में।
Advertisement

हाल ही में iPhone 17 Air की बैटरी कैपिसिटी की जानकारी लीक हुई थी। Galaxy S25 Edge में मौजूद 3,900mAh की बैटरी की तुलना में अपकमिंग iPhone में 2,800mAh की बैटरी मिल सकती है। हालांकि, बैटरी बैकअप सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन के ऊपर भी निर्भर करता है, जिसका उदाहरण हम कुछ Pixel मॉडल्स से ले सकते हैं, जहां कम कैपेसिटी के बावजूद अच्छा बैकअप देखने को मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.