iPhone 16e की अचानक गिरी कीमत, दिसंबर में यहां से खरीदें अब तक का सबसे सस्ता

iPhone 16e को विजय सेल्स पर साल के आखिर में डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 08:31 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है।
  • iPhone 16e में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16e को IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

iPhone 16e Deals: साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और इसे खत्म होने में लगभग 1 हफ्ता बाकी है। मगर क्या आपको पता है कि साल के आखिर में iPhone 16e पर कैसी डील मिल रही है। अगर नहीं मालूम तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस साल लॉन्च हुआ सबसे ज्यादा किफायती आईफोन भारी डिस्काउंट के बाद और भी ज्यादा किफायती हो गया है। आपको सिर्फ रिटेल साइट विजय सेल्स पर जाना है और कीमत में बंपर कटौती के साथ-साथ धांसू बैंक ऑफर से लाभ मिल सकता है। आईफोन 16ई पर मिलने वाली डील कुछ इस प्रकार है।

Deals on iPhone 16e

iPhone 16e का 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 51,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं यह आईफोन फरवरी, 2025 में 59,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस इस आईफोन को 2,303 रुपये प्रति माह की न्यूनतम ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। वहीं रिटेल साइट पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 47,990 रुपये हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीबन 11,910 रुपये सस्ता मिल रहा है।

iPhone 16e Features & Specifications

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 

iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

Advertisement

iPhone 16e में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

iPhone 16e में एप्पल ए18 प्रोसेसर दिया गया है।

iPhone 16e ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में आईओएस 26 पर काम करता है। 

Advertisement

iPhone 16e पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

iPhone 16e के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ NFC, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.