iPhone 16 सीरीज की लॉन्च डेट लीक, समय से पहले होगी रिलीज! जानें फीचर्स

iPhone 16 की लॉन्च डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 अगस्त 2024 12:41 IST
ख़ास बातें
  • ये फोन iPhone 12 के जैसे लुक के साथ आ सकते हैं।
  • iPhone 16 Pro और Pro Max के साइज में इजाफा हो सकता है।
  • फोन में कैमरा के लिए खास कैप्चर बटन होगा।

iPhone 16 के डिजाइन में कंपनी बदलाव कर सकती है।

Photo Credit: ITHome

iPhone 16 सीरीज को लेकर Apple फैंस की एक्साइटमेंट अब बढ़ती जा रही है। कंपनी ने iPhone 15 सीरीज को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इसलिए iPhone 16 के लॉन्च का समय भी अब नजदीक है। लेकिन इस बीच रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है जिसमें कहा गया है कि एपल अबकी बार नई सीरीज को कुछ दिन पहले ही पेश कर सकती है। 
 

iPhone 16 launch date (rumoured)

iPhone 16 की लॉन्च डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। एपल के ट्रेंड को देखें तो कंपनी सीरीज को मध्य सितंबर में लॉन्च करने वाली है। लेकिन CNMO Technology News की रिपोर्ट कहती है कि सीरीज अबकी बार कुछ दिन पहले ही लॉन्च हो सकती है। iPhone 16 सीरीज के लिए दावा किया गया है कि कंपनी इसे 10 सितंबर को पेश कर सकती है। 
Advertisement

आईफोन सीरीज के लॉन्च के ट्रेंड में पिछले कुछ समय से देखा जा रहा था कि कंपनी मंगलवार को नई सीरीज से पर्दा उठाती आ रही थी। लेकिन 2022 से कंपनी ने इस ट्रेंड को फॉलो करना बंद कर दिया है। iPhone 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन लीक्स में काफी समय से नई सीरीज के स्पेसिफिकेशंस चर्चा में हैं। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, iPhone 16 के डिजाइन में कंपनी बदलाव कर सकती है। ये फोन iPhone 12 के जैसे लुक के साथ आ सकते हैं। सीरीज में कंपनी नए कलर शेड्स भी शामिल कर सकती है। iPhone 16 Pro और Pro Max के साइज में इजाफा हो सकता है। नए फीचर्स में कंपनी एक एक्शन बटन शामिल कर सकती है जिसे सुविधानुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा। 
Advertisement

इसके अलावा फोन में कैमरा के लिए खास कैप्चर बटन होगा। इसमें बेहतरीन फोकस और जेस्चर कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है। प्रो मॉडल्स में कंपनी अल्ट्रावाइड लेंस को अपग्रेड कर सकती है। इसके साथ ही इन मॉ़डल्स में एंटी रिफ्लेक्टिव तकनीक दी जा सकती है जो लेंस फ्लेयर को कम करेगी। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.