iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max में मिलेगा बेहतर कैमरा, बड़ी डिस्प्ले, जानें सबकुछ

iPhone 16 Pro और Pro Max के कैमरा सिस्टम अपग्रेड का पता चला है। iPhone 15 Pro पर वर्तमान में अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसमें 48 मेगापिक्सल तक की ग्रोथ देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2024 19:05 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लिए बड़ी और ब्राइटर डिस्प्ले है।
  • इस पीक ब्राइटनेस के पीछे की वजह टेंडेम OLED नाम की टेक्नोलॉजी हो सकती है।
  • अफवाहों में iPhone 16 Pro, Pro Max के कैमरा सिस्टम अपग्रेड का पता चला है।

iPhone 15 Pro में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple के आगामी आईफोन के बारे में अफवाहों और लीक से जानकारी सामने आ रही है। Apple आमतौर पर सिंतबर में आईफोन सीरीज को लॉन्च करती है तो ऐसे में संभावित लॉन्च तारीख नजदीक आ रही है और धीरे-धीरे आईफोन के बारे में खुलासा हो रहा है। हाल ही में आई एक नई लीक से पता चला है कि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में डिस्प्ले अपग्रेड, एक पावरफुल कैमरा और अन्य फीचर्स मिल सकते हैं। आइए आगामी आईफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 16 Pro Max डिस्प्ले अपग्रेड


Advertisement
सबसे अहम अपग्रेड में से एक iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के लिए बड़ी और ब्राइटर डिस्प्ले है। कई रिपोर्ट्स और रेंडरर्स ने सुझाव दिया है कि Pro मॉडल में iPhone 16 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले साइज अपग्रेड होगा। लीक के अनुसार, इन मॉडल में 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है, जो iPhone 15 Pro की 1,000 निट्स की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा है।

इस पीक ब्राइटनेस के पीछे की वजह टेंडेम OLED नाम की टेक्नोलॉजी हो सकती है। हाल ही में पेश किए गए नए iPad Pro में Tandem OLED एक ड्यूल-लेयर OLED स्क्रीन सिस्टम का इस्तेमाल करता है। यह सामान्य सिंगल-लेयर OLED डिस्प्ले की तुलना में बेहतर ब्राइटनेस लेवल की सुविधा देती है। Apple द्वारा iPhone 16 Pro और Pro Max में समान टेक्नोलॉजी का प्रदान करना स्मार्टफोन डिस्प्ले क्वालिटी में एक बड़ा कदम होगा।


Advertisement
iPhone 16 Pro Max में बेहतर कैमरा


अफवाहों में iPhone 16 Pro और Pro Max के कैमरा सिस्टम अपग्रेड का पता चला है। iPhone 15 Pro पर वर्तमान में अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जिसमें 48 मेगापिक्सल तक की ग्रोथ देखी जा सकती है। इसका मतलब लो लाइट में भी ज्यादा क्लियर और बेहतर फोटो आ सकती हैं। 5x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस वर्तमान में iPhone 15 Pro Max के लिए है। इस लेंस को iPhone 16 Pro और Pro Max दोनों में इंटीग्रेटेड किया जा सकता है, जो यूजर्स को दूर के सब्जेक्ट को कैप्चर करते हुए ज्यादा जानकारी प्रदान करता है।

लीक में iPhone 16 Pro और Pro Max कैमरों के लिए एक नई लेंस कोटिंग का भी सुझाव दिया गया है। यह कोटिंग लेंस सिस्टम के अंदर इंटरनल रिफ्लेक्शन को कम कर सकती है, जिससे क्लियर और शार्प इमेज मिल सकती है। प्राइमरी कैमरा सेंसर में भी अपग्रेड देखा जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन बरकरार रखा जाएगा लेकिन स्टैक्ड सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह समान पिक्सेल साइज के अंदर बड़े लाइट-कैप्चरिंग फोटोडायोड की सुविधा देगा, जिसके चलते लो लाइट में भी इमेज क्वालिटी में सुधार होगा। अन्य अफवाह में बैटरी लाइफ में सुधार, एडवांस सिरी परफॉर्मेंस के लिए एक नया माइक्रोफोन और यहां तक ​​​​कि वीडियोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया एक अतिरिक्त कैप्चर बटन का पता चला है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.