7 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16, यहां है डिस्काउंट

iPhone 16 अमेजन पर इस वक्त भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

7 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16, यहां है डिस्काउंट

Photo Credit: Apple

iPhone 16 में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16 ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट पर काम करता है।
विज्ञापन
Apple ने सितंबर में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। अब ई-कॉमर्स साइट Amazon पर iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर भी मिल रहा है। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में देकर अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको iPhone 16 पर मिलने वाले डिस्काउंट और कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 16 Price & Discount


कीमत की बात की जाए तो iPhone 16 का 128GB  स्टोरेज वेरिएंट 77,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 72,900 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 42,750 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था।


iPhone 16 Specifications


iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह आईफोन ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट पर काम करता है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन-सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। इस आईफोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »