2025 का नवंबर महीना भी खत्म होने को आ रहा है और अमेजन पर एक बार फिर iPhone 16 पर डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
साल 2025 का नवंबर महीना भी खत्म होने को आ रहा है और अमेजन पर एक बार फिर iPhone 16 पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इस साल लॉन्च हुए आईफोन को अधिक कीमत होने के वजह से खरीद नहीं पा रहे हैं तो बीते साल के एप्पल के फ्लैगशिप फोन पर विचार कर सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट आईफोन 16 पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ जबरदस्त बैंक ऑफर प्रदान कर रही है। ग्राइक एक्सचेंज ऑफर में अपना पुराना फोन देकर भी काफी बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको iPhone 16 पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 66,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह आईफोन बीते साल सितंबर में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 4000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 62,900 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 47,650 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत से यह आईफोन 17,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। यह आईफोन ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह iOS 18 पर काम करता है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
कैमरा सेटअप के मामले में इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?