मात्र 27 हजार में मिला 90 हजार वाला iPhone 16, क्रेडिट कार्ड पर भारी डिस्काउंट

iPhone 16 को महज 27,000 रुपये में क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदा गया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 18:11 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 को 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर चलता है।

iPhone 16 को 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते महीने ग्लोबल स्तर पर अपनी iPhone 16 सीरीज को उतारा है। हाल ही में भारत में फेस्टिवल सीजन के मौके पर Apple की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और अन्य रिलेटर्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह डिस्काउंट 5-6 हजार रुपये तक ही है। मगर हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने आईफोन को महज 27 हजार रुपये में खरीदा है। आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।


क्या है पूरा मामला


एक शख्स ने iPhone 16 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को महज 27 हजार रुपये में खरीदा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस पोस्ट में शख्स ने खुलासा किया कि किस ट्रिक से उन्होंने इतना सस्ता आईफोन 16 खरीदा है। Reddit पर एक पोस्ट में पता चला कि उन्होंने 89,900 रुपये वाला iPhone 16 एक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदा है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने रिवार्ड प्वाइंट का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि बैंक ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर कुछ रिवार्ड प्वाइंट देते हैं। आमतौर पर ग्राहक इनका इस्तेमाल कैश रिडीम करने या डिस्काउंट कूपन के लिए कर सकते हैं। इस शख्स ने इस ट्रिक के जरिए iPhone 16  को करीब 62,000 से ज्यादा के रिवार्ड प्वाइंट का इस्तेमाल करके सस्ते में खरीदा लिया।
Advertisement

Reddit पोस्ट पर एक दूसरे यूजर ने पूछा कि 62,930 रिवॉर्ड प्वाइंट जमा करने करने पर उन्होंने क्रेडिट कार्ड से कितनी शॉपिंग की तो iPhone 16 खरीदने वाले यूजर ने बताया कि करीबन 15 लाख रुपये की शॉपिंग पर उन्हें ये प्वाइंट मिले। यह कहा जा सकता है कि उस शख्स ने iPhone 16 खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये खर्चे तब जाकर iPhone 16 डिस्काउंट पर मिला।


iPhone 16 Price


भारत में iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,09,900 रुपये है।


Advertisement
iPhone 16 Specifications


iPhone 16 को 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह आईफोन नए ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट से लैस है। यह आईफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर चलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन-सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह आईफोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.