iPhone 16 को 16,500 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका! यहां जानें पूरी डील

यदि iPhone 16 की कीमत में छूट, बैंक कार्ड ऑफर और बोनस डिस्काउंट को एक साथ जोड़ा जाए, तो ग्राहकों के पास इसे 16,500 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका है।

iPhone 16 को 16,500 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका! यहां जानें पूरी डील

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • Imagine Store पर 76,400 रुपये में लिस्टेड है iPhone 16
  • Kotak Mahindra बैंक, ICICI बैंक या SBI बैंक के कार्ड पर मिल रहा है कैशबैक
  • पुराने डिवाइस को एक्सचेंज कराने पर 8,000 रुपये का बोनस डिस्काउंट मिलेगा
विज्ञापन
iPhone 16 लाइनअप को इसी साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। अकसर Apple के पुराने iPhone मॉडल्स को सेल पर भारी डिस्काउंट के साथ बिकते हुए देखा जाता है, लेकिन वर्तमान में आपके पास फ्लैगशिप iPhone 16 को बड़ी छूट के साथ खरीदने का मौका है। ऐप्पल का एक अधिकृत रीसेलर लेटेस्ट iPhone मॉडल पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। कीमत में फ्लैट ऑफ के साथ-साथ ग्राहकों के पास कुछ अन्य तरीके भी हैं, जिनके जरिए iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ अन्य वेरिएंट्स को भी सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है।

वर्तमान में iPhone 16 का 128GB स्टोरेज मॉडल Imagine Store पर 76,400 रुपये में लिस्टेड है, जो इसकी 79,990 रुपये की मूल कीमत से 3,500 रुपये कम है। इतना ही नहीं, यदि ग्राहक इसे खरीदने के लिए Kotak Mahindra बैंक, ICICI बैंक या SBI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, जो उन्हें 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ऑफर 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स और साथ ही सभी कलर ऑप्शन पर लागू है।

इतना ही नहीं, पुराने स्मार्टफोन एक्सचेंज कराने वाले ग्राहकों को एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। ई-स्टोर पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यदि ग्राहक पुराना डिवाइस एक्सचेंज कराते हैं, तो उन्हें 8,000 रुपये का बोनस डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज Cashify के जरिए होगा। डिवाइस की फाइनल वैल्यू उसकी कंडिशन के हिसाब से लगाई जाएगी। हालांकि, यदि कीमत में छूट, बैंक कार्ड ऑफर और बोनस डिस्काउंट को एक साथ जोड़ा जाए, तो ग्राहकों के पास iPhone 16 को 16,500 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह आईफोन ऑक्टा-कोर A18 चिपसेट पर काम करता है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। iPhone 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में iOS 18 पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन-सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। इस आईफोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »