iPhone 16, iPhone 16 Pro डमी यूनिट लीक, डिजाइन में बदलाव का खुलासा

iPhone 16 सीरीज से संबंधित लीक्स और अफवाहें हाल ही में सामने आ रही हैं, जिसमें आगामी लाइनअप के लिए बदलावों का पता चला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2024 14:30 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 सीरीज से संबंधित लीक्स और अफवाहें हाल ही में सामने आ रही हैं।
  • iPhone 16 लाइनअप में सभी 4 मॉडल के डिजाइन को दिखाती हैं।
  • iPhone 16 के CAD रेंडर और स्मार्टफोन केस ऑनलाइन सामने आए हैं।

iPhone 15 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

iPhone 16 सीरीज से संबंधित लीक्स और अफवाहें हाल ही में सामने आ रही हैं, जिसमें आगामी लाइनअप के लिए बदलावों का पता चला है। हाल ही में, CAD रेंडर और स्मार्टफोन केस ऑनलाइन सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि आगामी iPhone कैसे दिख सकते हैं। डमी यूनिट जो आमतौर पर केस निर्माताओं द्वारा कंपेटिबिलिटी तय करने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं जो कि ऑनलाइन नजर आई हैं जो iPhone 16 सीरीज की झलक प्रदान कर रही हैं।

सोनी डिक्सन द्वारा एक्स/ट्विटर पर शेयर की गई फोटो iPhone 16 लाइनअप में सभी 4 मॉडल के डिजाइन को दिखाती हैं। पिछली iPhone 15 लाइनअप की तुलना में डिजाइन में बदलाव है। iPhone 16 और iPhone 16 Plus के लिए बदलाव होने वाले हैं। फोटो से पता चलता है कि Apple इन मॉडल के कैमरा अलाइंगमेंट को पिछले वर्जन में देखे गए डायगनॉल से वर्टिकल सेटअप में बदल रहा है। परिवर्तन का उद्देश्य विजन प्रो के लिए स्पेटियल वीडियो रिकॉर्डिंग को चालू करना है।

इसके अलावा एक्शन बटन जो पहले प्रो आईफोन मॉडल के लिए एक्सक्लूसिव था अब सभी iPhone 16 में मौजूद है। फोन के दाईं ओर एक नया कैप्चर बटन भी देख सकते हैं। अफवाहें बताती हैं कि बटन जेस्चर बेस्ड जूम कंट्रोल के लिए कैपेसिटिव सर्फेस के साथ एक मैकेनिकल डिजाइन का इस्तेमाल करेगा।

डमी यूनिट यह भी दिखाती हैं कि iPhone 16 Pro और Pro Max बेस iPhone 16 और 16 Plus से थोड़े बड़े होंगे। हालांकि, कंफर्म नहीं हुआ है सिर्फ संभावना है कि प्रो मॉडल में डिस्प्ले साइज में मामूली बढ़त देखी जा सकती है। प्रो मॉडल में 6.3 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। उम्मीद है कि Apple सितंबर में किसी समय iPhone 16 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर आईफोन में क्या कुछ होगा इसके बारे में लॉन्च के वक्त सटीक तौर पर पता चलेगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  2. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  3. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  5. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  7. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  9. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  10. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.