iPhone 15 Pro मॉडल्स में मिलेगी 8GB रैम! नए लीक में खुलासा

फोन सितंबर में 12 या 13 तारीख के आसपास लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2023 18:33 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro और Pro Max मॉडल्स में 6GB से 8GB तक रैम मिल सकती है।
  • रैम चिप Micron या Samsung की ओर से हो सकती है, ऐसा कहा गया है।
  • A17 बायोनिक SoC में GPU से जुड़े सुधार किए गए हैं।

iPhone 15 Pro मॉडल्स में नया A17 बायोनिक चिप दिए जाने की खबर है।

iPhone 15 सीरीज लॉन्च में अभी समय है। संभावना है कि कंपनी इसे सितंबर में पेश कर सकती है। लेकिन सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए लीक्स और अफवाहों का सिलसिला कई महीने पहले से ही चला आ रहा है। सीरीज के iPhone 15 Pro मॉडल्स में नया A17 बायोनिक चिप दिए जाने की खबर है। अब इस फोन के बारे में एक और लेटेस्ट अपडेट दिया गया है जो इसकी रैम कैपिसिटी के बारे में बता रहा है। आइए जानते हैं क्या कहता है नया अपडेट। 

iPhone 15 लॉन्च से पहले लगातार सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में खुलासे सामने आ रहे हैं। जीएसएम एरेना की रिपोर्ट कहती है कि फोन सितंबर में 12 या 13 तारीख के आसपास लॉन्च हो सकता है। सीरीज के iPhone 15 Pro और Pro Max मॉडल्स में नया A17 बायोनिक चिप मिलने की संभावना है। अब टिप्स्टर Unknownz21 (@URedditor) ने खुलासा किया है कि iPhone 15 Pro और Pro Max मॉडल्स में 6GB से 8GB तक रैम दी जा सकती है। इसके टाइप के बारे में बताया है कि यह LPDDR5 रैम हो सकती है। रैम चिप Micron या Samsung की ओर से हो सकती है, ऐसा कहा गया है। 

Advertisement
इसके अलावा एक नए लीक में बताया गया है कि पुराने चिप की तुलना में A17 बायोनिक SoC में GPU से जुड़े सुधार किए गए हैं। इसमें एपल की सप्लायर ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (TSMC) की 3 nm प्रोसेसर टेक्नोलॉजी हो सकती है। एपल के नए A17 बायोनिक चिप में छह CPU कोर्स और छह GPU कोर्स शामिल हैं। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.70 GHz की है। टिप्सटर Unknownz21 (@URedditor) ने बताया है कि iPhone 14 Pro मॉडल्स में इस्तेमाल किए गए A16 बायोनिक चिप में छह CPU कोर्स और पांच GPU कोर्स हैं। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.46 GHz की है। 

आमतौर पर, एपल अपनी आईफोन यूनिट्स में RAM के बारे में खुलासा नहीं करती। एपल के नई आईफोन सीरीज 13 सितंबर को लॉन्च करने की संभावना है। इसके लिए प्री-ऑर्डर्स 15 सितंबर से शुरू हो सकते हैं। कयासों के अनुसार अब iPhone 15 सीरीज में 1 महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में एपल की ओर से इसके बारे में कुछ जानकारी बाहर किए जाने की भी संभावना है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.