iPhone 15 का 256GB मॉडल Rs 9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदने का मौका

Croma ने फोन के 256 जीबी वाले वेरिएंट को सीधे 11% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2026 14:20 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है।
  • फोन का 256 जीबी वेरिएंट सीधे 11% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है।
  • फोन पर सीधे 7,410 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

iPhone 15 कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है। स्टैंडर्ड iPhone 15 में 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स आते हैं।

Photo Credit: Unsplash

Apple iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो iPhone 15 पर इस वक्त अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है। iPhone 15 कंपनी की पॉपुलर सीरीज रही है। स्टैंडर्ड iPhone 15 में 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज वेरिएंट्स आते हैं। इसका 256GB वेरिएंट इस वक्त काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, फोन में रिफ्रेश रेट 60Hz का है और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

iPhone 15 discount best offer

iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है! Croma ने फोन के 256 जीबी वाले वेरिएंट को सीधे 11% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। iPhone 15 का यह वेरिएंट आमतौर पर 69,900 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन इस फोन को अब 62,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन पर सीधे 7,410 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं होती है। 

iPhone 15 को यहां और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन को No-cost EMI पर खरीदते हैं तो 2000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 60,490 रुपये ही रह जाती है। कुल मिलाकर इस फोन पर 9,410 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। 

iPhone 15 Specifications

iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, फोन में रिफ्रेश रेट 60Hz का है और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। फोन में A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है।

Advertisement

iPhone 15 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और कनेक्टिविटी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर सेंसर शामिल है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Electric Toothbrush का इतना शोर क्यों? जानिए कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी और क्या सच में है काम की
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.