Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में iPhone की डील्स में बदलाव हुआ है। अब Flipkart पर iPhone 17 को बैंक ऑफर्स के साथ ₹81,999 और iPhone 15 को ₹63,999 में खरीदा जा सकता है।
Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल में iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत में बंपर डिस्काउंट पर iPhones मिले, लेकिन अब दिन निकलने के साथ कीमतों में थोड़े बदलाव भी हो चुके हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर Apple के नए iPhone 17 लाइनअप, iPhone 15 और iPhone 16 मॉडल्स पर अभी भी छूट दी जा रही है, लेकिन डिस्काउंट थोड़ा कम हो चुका है। अगर आपने अभी तक Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Billion Days Sale में iPhone नहीं खरीदा है, लेकिन अब प्लान कर रहे हैं, तो यहां हम अपडेटेड डील्स की जानकारी दे रहे हैं।
Flipkart ने Big Billion Days Sale 2026 के लिए iPhone 17 की डील बदल चुकी है। इसका 256GB वेरिएंट अब ₹86,999 में लिस्टेड है, जबकि इसकी लिस्टेड कीमत ₹99,900 है। इस कीमत के बाद ग्राहक कीमत को कम करने के लिए क्रेडिट कार्ड ऑफर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें 2,000 रुपये की छूट iCICI Bank क्रेडिट कार्ड, 5,000 रुपये का कैशबैक Flipkart SBI या Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए हासिल किया जा सकता है। इस तरह मैक्सिमम 81,999 रुपये तक सस्ता खरीदा जा सकता है। बता दें कि सेल की शुरुआत में फोन को 71,999 रुपये में बेचा गया था।
यहां से खरीदें: iPhone 17
अगर आप थोड़ा पुराना iPhone लेने की सोच रहे हैं तो iPhone 15 पर भी डील है, जिसमें कोई बदलाव नहीं है। Flipkart Big Billion Days Sale में इसका शुरुआती सेल प्राइस ₹63,999 है। यह कीमत बैंक डिस्काउंट को शामिल करके बताई गई है। फोन की मौजूदा लिस्टेड कीमत ₹74,900 बताई गई है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹54,400 तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है।
Amazon Great Indian Festival Sale में iPhone 16 डील भी बदल गई है। फोन शुरुआती कीमत से 2-3 हजार महंगा हो गया है, लेकिन डील अभी भी आकर्षक है। iPhone 16 का बेस वेरिएंट ₹76,999 में लिस्टेड है, लेकिन SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए ₹3.250 का फ्लैट ऑफ मिलेगा, जिसके बाद इफेक्टिव कीमत ₹73,749 हो जाती है। इसके अलावा, No-Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।
यहां से खरीदें: iPhone 16
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।