iPhone 14 के सभी मॉडल्स में मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले!

रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 14 मॉडल्स 120 हर्ट्ज़ LTPO ProMotion डिस्प्ले के साथ दस्तक देंगे। इसके अलावा, आईफोन 14 के सभी चारों मॉडल्स में 6 जीबी रैम मिल सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 12:04 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 14 सीरीज़ सितंबर में हो सकती है लॉन्च
  • आईफोन 14 के सभी चारों मॉडल्स में 6 जीबी रैम मिल सकती है
  • iPhone 13 सीरीज़ में प्रो मॉडल्स में मिला था 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
iPhone 14 लाइनअप को कथित रूप से 2022 में सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है और नए साल की शुरुआत के साथ धीरे-धीरे कई लीक्स व रिपोर्ट्स में फोन से जुड़ी जानकारी सामने आ रही हैं। लेटेस्ट लीक में इस लाइनअप के डिस्प्ले पैनल की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें, तो आईफोन 14 सीरीज़ के सभी मॉडल्स 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पैनल के साथ दस्तक देंगे। याद दिला दें, पिछले साल Apple कंपनी ने iPhone 13 सीरीज़ के तहत केवल iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max के साथ ही 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट LTPO डिस्प्ले पैनल को पेश किया था, वहीं वनीला iPhone 13 और iPhone 13 Mini मॉडल्स 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आए थे। लेकिन नई सीरीज़ में सभी मॉडल्स कथित रूप से 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले हैं।

MacRumors की रिपोर्ट में Analyst Jeff Pu का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि iPhone 14 मॉडल्स 120 हर्ट्ज़ LTPO ProMotion डिस्प्ले के साथ दस्तक देंगे। इसके अलावा, आईफोन 14 के सभी चारों मॉडल्स में 6 जीबी रैम मिल सकती है।
Advertisement

बता दें, Apple का प्रोमोशन डिस्प्ले अडैप्टिव रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी का ही नाम है। ये टेक्नोलॉजी डिस्प्ले के कॉन्टेंट के आधार पर रिफ्रेश रेट को 120 हर्ट्ज़ से 10 हर्ट्ज़ तक बदलता है, जिसमें वेबसाइट को 10 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और गेम को 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर प्ले किया जा सकता है।

अब-तक ProMotion डिस्प्ले केवल आईफोन के प्रो मॉडल्स तक ही सीमित रहते थे। लेकिन आईफोन 14 सीरीज़ के साथ इसे वनीला मॉडल्स में भी पेश किया जा सकता है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में iPhone 14 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए थे, जिसमें खुलासा हुआ था कि कंपनी अपनी आगामी फ्लैगशिप iPhone 14 सीरीज़ के प्रो मॉडल्स के लिए नॉच की जगह होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन पेश करने वाली है। कथित रूप से सैमसंग और एलजी कंपनी आईफोन 14 सीरीज़ के प्रो मॉडल्स के लिए होल-पंच डिस्प्ले सप्लाई करने वाली है। वहीं, iPhone 14 स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन बरकरार रहेगा। इसके अलावा, इन रेंडर्स में दो होल-पंच कटआउट देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 14, iPhone 14 display, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.