iPhone 12 Pro में हो सकता है यह प्रोसेसर और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले

Apple ऐप्पल के आगामी iPhone 12 Pro में 5.4 इंच डिस्प्ले होगा, वहीं 12 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। दोनों ही फोन में 5जी मॉडल दिया होगा।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 11:34 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 में दिया जा सकता है रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
  • आईफोन 12 में 5nm A14 चिपसेट दिए जाने की भी है जानकारी
  • ऐप्पल इस फोन में देगी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट

iPhone 12 में मिलेगा 5जी मॉडम

COVID-19 यानी कोरोना वायरस के कारण जहां आधी दुनिया लॉकडाउन से जूझ रही है, ऐसे में किसी नए प्रोडक्ट को लॉन्च करना चुनौतियों से भरा कार्य बन जाता है, खासतौर पर टेक प्रोडक्ट के लॉन्च का। जहां ज्यादातर कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च को रद्द कर रही हैं, वहां OnePlus और Apple जैसी कुछ कंपनियां हैं जो अपने प्रोडक्ट्स बिना किसी मुश्किलात के लॉन्च कर रही हैं। ऐप्पल ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone SE (2020) लॉन्च किया था, और अब खबर है कि कंपनी अपनी iPhone 12 सीरीज़ भी जोर-शोर से काम कर रही है। नई खबर की मानें, तो आईफोन 12 में 5nm A14 चिपसेट, 5जी सपोर्ट, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मौजूद होंगे।

एक टिप्सटर जिसका ट्विटर हैंडल @L0vetodream नाम से है, इसने अचानक से ही काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है, वजह है इसका Apple लॉन्च को लेकर सटीक-सटीक अनुमान लगाना। 9to5Mac की हालिया रिपोर्ट की मानें, तो इस टिप्सटर के iPhone SE (2020) और iPad Pro मॉडल को लेकर पुराने ट्वीट्स में लगाया गया अनुमान बिल्कुल सही साबित हुआ। 12 मार्च को टिप्सटर ने ट्वीट करते हुए कुछ प्रोडक्ट्स की लिस्ट ज़ारी की, जिसको लेकर उसका दावा है कि इन प्रोडक्ट्स पर काम चल रहा है।
Advertisement

जो प्रोडक्ट्स लॉन्च हो चुके हैं, उन्हें छोड़कर अब हम AirPods 3 ‘Lite', Apple TV, ARM आधारित MacBook 12-inch model, HomePod Lite, और चार iPhone 12 मॉडल लॉन्च की उम्मीद कर सकते हैं। टिप्सटर के अन्य ट्वीट के मुताबिक ऐप्पल इन दिनों किसी गेम कंट्रोलर पर काम कर रही है और इसके अलावा हम एक नए iPad Air की भी उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हो सकता है। टिप्सटर का आईफोन और आईपैड के अनुमान को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं कि लिस्ट के अन्य प्रोडक्ट्स साल 2020 या फिर 2021 तक लॉन्च हो सकते हैं।

आपको बता दें, AirPods X को लेकर भी 12 मार्च को जानकारी दी गई थी और इससे काफी पहले टिप्सटर Jon Prosser के द्वारा भी हमे यह जानकारी हासिल हुई थी। हालांकि, टिप्सटर का हाल ही का ट्वीट आईफोन 12 पर फोकस करता है।
Advertisement

रिप्लाई किए हुए ट्वीट के मुताबिक, ऐप्पल के आगामी आईफोन 12 प्रो में 5.4 इंच डिस्प्ले होगा, वहीं 12 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। दोनों ही फोन में 5जी मॉडल दिया होगा। बॉडी आईपैड प्रो की तरह होगी, जो कि दूसरे लीक में भी सामने आया था। सबसे दिलचस्प जानकारी यह है कि आईफोन 12 प्रो में 120 हर्टज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ होगा और इसमें 5nm A14 चिपसेट दिया जाएगा।
Advertisement

टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि आखिरकार ऐप्पल ने यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए लाइटिंग पोर्ट हटा दिया है। इसके अलावा खबर तो यह भी है कि ऐप्पल इस फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • Bad
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A12Z Bionic

फ्रंट कैमरा

हां

रिज़ॉल्यूशन

2732x2048 पिक्सल

ओएस

iPadOS

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, Apple, iPhone SE 2020, AirPods X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.