iPhone 12 Mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max की भारत में यह है कीमत

यदि आप इस त्योहारी सीज़न आईफोन की इस लेटेस्ट सीरीज़ का स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जरूरी है कि आप उसकी कीमत भी विस्तार से जान लें।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 10:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 सीरीज़ का सबसे सस्ता मॉडल है iPhone 12 mini
  • iPhone 12 Pro Max आईफोन 12 सीरीज़ का सबसे महंगा मॉडल है
  • iPhone 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है

iPhone 12 सीरीज़ में शामिल हैं iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max

Apple ने आखिरकार अपनी बहु प्रतिक्षित iPhone 12 सीरीज़ से पर्दा उठा दिया है, जिसे वर्चुअल लॉन्च इवेंट के जरिए पेश किया गया है। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन शामिल हैं, वो हैं- iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max। खासियतों की बात करें, तो यह चारों ही आईफोन 5जी सपोर्ट, Apple के ए14 बायोनिक चिप और लेटेस्ट मॉडल आईओएस 14 के साथ आते हैं। यदि आप इस त्योहारी सीज़न आईफोन की इस लेटेस्ट सीरीज़ का स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जरूरी है कि आप उसकी कीमत भी विस्तार से जान लें। पहली नज़र में इतना कहा जा सकता है कि इस सीरीज़ का सबसे सस्ता मॉडल iPhone 12 mini है। जबकि iPhone 12 Pro Max इस सीरीज़ का सबसे महंगा मॉडल है। हालांकि, आपकी सुविधा के अनुसार हम यहां लॉन्च हुए चारों मॉडल्स की कीमत को विस्तार से पेश कर रहे हैं, ताकि आपको अपने बजट का आईफोन खरीदने में सहुलियत रहे। चलिए एक नज़र इन चारों मॉडल्स की कीमत पर-
 
 

iPhone 12 Mini: Price

जैसे कि हमने बताया iPhone 12 Mini इस सीरीज़ का सबसे सस्ता मॉडल है, जिसकी शुरुआती कीमत महज 69,900 रुपये है। यह कीमत आईफोन 12 मिनी के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा फोन के दो अन्य वेरिएंट भी हैं। आइफोन 12 मिनी के 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 74,900 रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये है।
 

iPhone 12: Price

आईफोन 12 की शुरुआती कीमत भारत में 79,900 रुपये है, जिसमें आपको इसका 64 जीबी वेरिएंट प्राप्त होगा। वहीं, इसके 128 जीबी मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है। हालांकि, iPhone 12 के 256 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए आपको 94,900 रुपये कीमत चुकानी होगी।
 

iPhone 12 Pro: Price

आईफोन 12 प्रो के साथ फोन की कीमत लाखों में चली जाती है। iPhone 12 Pro के बेस वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 128 जीबी स्टोरेज मिलती है, जबकि इसके 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है। वहीं, यदि आप इसके टॉप 512 जीबी स्टोरेज विकल्प को खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 1,49,900 रुपये देने होंगे।
 

iPhone 12 Pro Max: Price

जैसे कि हमने बताया इस सीरीज़ सबसे सस्ता मॉडल जहां iPhone 12 Mini था, तो वहीं इसका सबसे महंगा मॉडल iPhone 12 Pro Max है। आईफोन 12 प्रो मैक्स के बेस 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ही 1,29,900 रुपये है। जबकि इसके 256 जीबी विकल्प की कीमत 1,39,900 रुपये है। वहीं यदि आप इसके 512 जीबी वेरिएंट को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको 1,59,900 रुपये की रकम अदा करनी होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Light and convenient
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent display
  • Dolby Vision video recording
  • Snappy overall performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Heats up when gaming
  • Not differentiated much from iPhone 12
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Immersive display
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Can be uncomfortable to hold
  • Heats up when gaming
  • Very expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1284x2778 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.