मात्र 17,500 रुपये में खरीदें iPhone 12 Mini, Flipkart का तगड़ा ऑफर बना देगा मालामाल

Apple iPhone 12 Mini के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 16 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मई 2022 13:26 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • आईफोन 12 मिनी में Apple A14 Bionic (5 nm) प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 12 Mini के रियर में 12MP के दो कैमरे दिए गए हैं।

iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।

फ्लिपकार्ट पर इस समय Flipkart Electronics Sale चल रही है और 29 मई तक सेल जारी रहेगी। अगर आप अपने लिए इस समय नया Apple iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां iPhone 12 Mini को इस दौरान 59,900 रुपये के बजाय 17,500 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 मिनी पर मिलने वाले ऑफर्स के साथ-साथ डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

iPhone 12 Mini पर डिस्काउंट और ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Apple iPhone 12 Mini के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है, लेकिन इसे फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 16 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्रकार आईफोन पर 9901 रुपये की बचत हो गई। बैंक ऑफर की बात की जाए तो इस आईफोन की खरीद पर अगर RBL Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल किया जाता है तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है। वहीं Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक लिया जा सकता है। इसके बाद आईफोन की कीमत 1500 रुपये तक और कम हो जाती है।  एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस आईफोन की खरीद पर अगर कोई पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में दिया जाता है तो 30 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। इस आईफोन की खरीद पर वहीं 999 रुपये की कीमत की फ्री  BYJU'S 3 लाइव क्लासेज भी मिलेंगी। इस प्रकार आईफोन 12 मिनी की प्रभावी कीमत 17,500 रुपये तक हो सकती है।
 

iPhone 12 Mini के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 12 Mini में 5.4 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। डाइमेंशन की बात करें तो इस आईफोन की लंबाई 131.5 mm, चौड़ाई 64.2 mm, मोटाई 7.4 mm और वजन 135 ग्राम है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो iOS 14.1 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस आईफोन में Apple A14 Bionic (5 nm) प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में इस आईफोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो iPhone 12 Mini के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस आईफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 2227 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Dolby Vision HDR video recording
  • Excellent cameras
  • Smooth performance in everyday use
  • Light and convenient
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Gets warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.