iPhone 11 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Apple iPhone 11: 2019 iPhone सीरीज़ के अंतर्गत ऐप्पल आईफोन 11 के साथ iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी उतारा जा सकता है। यहां देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2019 14:05 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 11 Live Streaming देखें YouTube पर भी
  • 2019 iPhone मॉडल Apple A13 चिप से हो सकते हैं लैस
  • ऐप्पल आईफोन 11 के साथ नई Apple Watch Series 5 से भी उठा सकता है पर्दा

Apple iPhone 11: आईफोन आज होगा लॉन्च, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max से भी उठ सकता है पर्दा

Apple iPhone 11: ऐप्पल आज आईफोन 11 को आज लॉन्च करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 iPhone सीरीज़ के अंतर्गत iPhone 11 के साथ iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी उतारा जा सकता है। कहा जा रहा कि नए आईफोन मॉडल Apple A13 चिप के साथ उतारे जाएंगे। iPhone XS और iPhone XS Max के दो नए अपग्रेड आईफोन मॉडल ओलेड पैनल तो वहीं तीसरा मॉडल iPhone XR की तरह एलसीडी पैनल के साथ उतारा जा सकता है। इवेंट क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित होगा और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कई चैनलों के माध्यम से होगी।
 

iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max launch live stream, भारत का समय

ऐप्पल ने क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में इवेंट का आयोजित किया है और पिछले महीने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे जा चुके हैं। आज इवेंट के दौरान आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स से पर्दा उठाया जा सकता है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।  


Apple के पिछले इवेंट की तरह आईफोन 11 लॉन्च इवेंट की भी लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्पल की वेबसाइट पर होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लाइव स्ट्रीमिंग iOS 10 या उससे ऊपर चलने वाले वर्जन और मैक कंप्यूटर पर सफारी ब्राउजर का इस्तेमाल करके आईफोन, आईपैड और आईपोड पर देखी जा सकेगी। दूसरी ओर, विंडोज यूज़र एज ब्राउजर के जरिए लाइव स्ट्रीम पेज़ को एक्सेस कर पाएंगे।
Advertisement

ऐप्पल इस बार YouTube पपर भी iPhone लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। इसके अलावा लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग Twitter पर भी हो सकती है। Apple TV यूज़र ऐप्पल इवेंट ऐप का इस्तेमाल कर लाइवस्ट्रीम देख पाएंगे।
 

iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max: Price, specifications (उम्मीद)

ऐप्पल आज अपने लेटेस्ट आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी से पर्दा उठाएगी। iPhone 11 Price की शुरुआती कीमत 749 डॉलर (लगभग 53,700 रुपये) हो सकती है। वहीं, ओलेड डिस्प्ले वाले मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। आईफोन 11 सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे और 20 सितंबर से ये हैंडसेट रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आगामी ऐप्पल आईफोन 2019 मॉडल iOS 13.1 पर चलेंगे और यह ए13 चिप से लैंस होंगे। कुछ समय पहले iPhone 11 की कथित गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 4 जीबी रैम है। नए चिप के अलावा, आईफोन 11 सीरीज़ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारे जा सकते हैं।

दावा किया जा रहा है कि नए मॉडल रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के साथ ऐप्पल नई ऐप्पल वॉच Apple Watch Series 5 को भी लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.