Apple की करीब 60% iOS डिवाइस चल रहीं iOS 15 पर : रिपोर्ट

इससे पहले 3 जून 2021 तक रिपोर्ट किए गए डेटा में बताया गया था कि करीब 85 फीसदी डिवाइसेज iOS 14 पर चल रही हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2021 16:17 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल ने जून में अपने ऑपरेटिंग सिस्‍टम के नए वर्जन को अनवील किया था
  • रिलीज के 80 दिन बाद iOS 15 करीब 60 फीसदी iOS डिवाइसेज में पहुंच गया है
  • करीब 36 फीसदी डिवाइसेज iOS 14 पर चल रही हैं

iOS 15 के साथ iPhone और iPad दोनों पर फेसटाइम Facetime और Messages को अपग्रेड किया गया है।

ऐपल ने इस साल जून में अपने ऑपरेटिंग सिस्‍टम के नए वर्जन iOS 15 को अनवील किया था। इसकी पब्लि‍क रिलीज के 80 दिन बाद Apple iOS 15, करीब 60 फीसदी iOS डिवाइसेज में पहुंच गया है। डेटा एनालिटिक्स कंपनी मिक्सपैनल Mixpanel के चार्ट से पता चलता है कि सभी iOS डिवाइसों में से लगभग 58 फीसदी iOS 15 पर चल रही हैं। करीब 36 फीसदी डिवाइसेज iOS 14 पर चल रही हैं। यही नहीं, 4.58 प्रतिशत iOS डिवाइस इससे भी पुराने वर्जन पर चल रही हैं। रिपोर्ट से साफ है कि ऐपल की ज्‍यादातर डिवाइस अभी उसके लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चल रही हैं। 

इससे पहले 3 जून 2021 तक रिपोर्ट किए गए डेटा में बताया गया था कि करीब 85 फीसदी डिवाइसेज iOS 14 पर चल रही हैं। 
Advertisement

iOS 15 के साथ iPhone और iPad दोनों पर फेसटाइम Facetime और Messages को अपग्रेड किया गया है। फेसटाइम स्थानिक (spatial) ऑडियो को सपोर्ट करता है और बैकग्राउंड नॉइस को कम करता है। इसके अलावा लोग वेब और एंड्रॉइड पर शेयर लिंक के जरिए फेसटाइम कॉल में शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि न्‍यूज, म्‍यूजिक, टीवी और पॉडकास्ट ऐप में डेडिकेटेड टैब की वजह से Messages में दोस्तों और फैमिली द्वारा शेयर की जाने वालीं चीजों को ट्रैक करना आसान होगा। 
Advertisement

नोटिफिकेशन में भी बदलाव किया गया है। यूजर्स के पास पुश अलर्ट पर अधिक कंट्रोल होगा। यही नहीं, Notifications को नया और फ्रेश लुक के साथ एप्स के लिए बड़े आइकन दिए गए हैं। इससे एप्स को पहचानने में आसानी हो जाती है। नई Notification Summary को सुविधानुसार कस्टमाइज किया जा सकता है ताकि हर समय आनेवाले अनचाहे नोटिफिकेशन को रोका जा सके। इससे यूजर लोगों के द्वारा भेजे गए मैसेज को मिस नहीं करेंगे क्योंकि यह उन एप्स के लिए है जो समय दर समय अपडेट्स भेजती रहती हैं। 
Advertisement

वहीं iPad पर क्विक नोट्स अब एक सिस्टम-वाइड फीचर है। नीचे की तरफ राइड साइड पर स्‍वाइप करके इसे एक्‍सेस किया जा सकता है। iPadOS 15 में एक Translate app भी दी गई है जिससे कि लोग Apple Pencil के द्वारा हैंडराइटिंग को प्रैक्टिस कर सकते हैं और Split View में काम कर सकते हैं। Auto translate पता लगाता है कि आप कब बोल रहे हैं और किस भाषा में बोल रहे हैं।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iOS 15, Apple, IPhone, Mixpanel, Report, FaceTime

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.