2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल

iNvent ने Freedom to Upgrade ऑफर पेश किया है। इसके तहत iPhone, MacBook और iPad पर No-Cost EMI, एक्सचेंज बोनस, डिस्काउंट और कैशबैक मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 10:47 IST
ख़ास बातें
  • iPhone पर 2,371 रुपये का शुरुआती मंथली EMI ऑप्शन मिलेगा
  • पुराने डिवाइस पर 12,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिलेगा
  • MacBook और iPad पर डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर भी हैं

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से पहले Apple पार्टनर iNvent ने ‘Freedom to Upgrade' नाम से नया ऑफर पेश किया है। इस पहल के तहत ग्राहक चुनिंदा Apple डिवाइसेज को 24 महीने की No-Cost EMI पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone, MacBook और iPad पर अलग-अलग डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर का मकसद महंगे डिवाइस खरीदते समय ग्राहकों के शुरुआती खर्च को कम करना है।

iPhone पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस

Freedom Deals के तहत iPhone को 2,371 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है। यह EMI मॉडल और लागू ऑफर के आधार पर अलग-अलग होगी। उदाहरण के तौर पर iPhone 17 को इस ऑफर के तहत 3,412 रुपये प्रति महीने की EMI से खरीदा जा सकता है।

Advertisement

इसके अलावा पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बोनस भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज बोनस से नए iPhone की इफेक्टिव कीमत को कम किया जा सकता है। हालांकि एक्सचेंज की वास्तविक कीमत पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी।

MacBook पर भी छूट

इस ऑफर में MacBook को भी शामिल किया गया है। पात्र MacBook मॉडल पर 8 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 15,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। चुनिंदा MacBook मॉडल पर छात्रों और एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े पात्र ग्राहकों के लिए अलग से स्पेशल बेनिफिट भी उपलब्ध हैं।

Advertisement

iPad पर छूट

Freedom to Upgrade ऑफर के तहत चुनिंदा iPad मॉडल पर 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ पात्र ग्राहकों को 6,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। MacBook की तरह चुनिंदा iPad मॉडल पर छात्रों और एजुकेशन क्षेत्र से जुड़े ग्राहकों के लिए स्पेशल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

24 महीने की No-Cost EMI का ऑप्शन

इस पहल में सबसे खास बात 24 महीने की No-Cost EMI का ऑप्शन है। इसके जरिए ग्राहक डिवाइस की कीमत को लंबे समय में बांटकर भुगतान कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.