इंटेक्स ने लॉन्च किया कीमत 4,700 रुपये से कम कीमत वाला स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 सितंबर 2016 16:39 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स क्लाउड क्यू11 की कीमत 4,699 रुपये है
  • इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच स्क्रीन है
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा
इंटेक्स टेक्नोलॉज़ीज ने क्लाउड सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन क्लाउड क्यू11 लॉन्च कर दिया है। इंटेक्स क्लाउड क्यू11 की कीमत 4,699 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। फोन ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इंटेक्स क्लाउड क्यू11 में 5.5 इचं आईपीएस एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वा-कोर 34-बिट एमटी6580 चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। फोन को पावर देने के लिए इस डिवाइस में 2800 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी है। कंपनी का बैटरी के 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 350 घंटे तक का स्टैंड बाय टाइम देने का दावा है।
Advertisement

इंटेक्स क्लाउड क्यू11 में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, जीपीएस, जीपीआरएस, एज, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन में जायरोमीटर सेंसर, लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। इस फोन का डाइमेंशन 13 x 7.2 x 0.2 सेंटीमीटर और वज़न 154 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6580डब्ल्यू

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.