Intex Indie 5 लॉन्च, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले इस फोन में है 4000 एमएएच बैटरी

Intex Indie 5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी और 4000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • इंटेक्स इंडी 5 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • Intex Indie 5 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा सेंसर है
  • सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
Intex Indie 5 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी और 4000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इस फोन में ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन और एलईडी सेल्फी लाइट मौज़ूद हैं। ब्लैक रंग में उपलब्ध इंटेक्स इंडी 5 की कीमत 4,999 रुपये है। इसे इंटेक्स के ऑफलाइन और ऑनलाइन पार्टनर स्टोर में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में स्विफ्टकी, गाना, अमेज़न प्राइम वीडियो और क्यूआर कोड स्कैनर जैसे ऐप पहले से मौज़ूद हैं।
 

Intex Indie 5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम इंटेक्स इंडी 5 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन है। यह डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Intex Indie 5 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा सेंसर है। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और यह एलईडी सेल्फी फ्लैश के साथ आता है। एचडीआर, ब्यूटीफिकेशन मोड और पनोरमा जैसे फीचर इस फोन के कैमरा ऐप का हिस्सा हैं।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी, ओटीजी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इंटेक्स इंडी 5 में एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.5x72.2x10.1 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Intex

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.