इंटेक्स क्लाउड ट्रेड में है 2 जीबी रैम, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स क्लाउड ट्रेड में है 2 जीबी रैम, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • इंटेक्स क्लाउड ट्रेड की कीमत 4,999 रुपये है
  • इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • फोन में हेक्सा-कोर प्रोसेसर दिया गया है
विज्ञापन
इंटेक्स ने क्लाउड सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन इंटेक्स क्लाउड ट्रेड लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्श साइट स्नैपडील पर 30 अगस्त से उपलब्ध होगा। फोन ग्रे व शैंपेन कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स क्लाउड ट्रेड में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है। प्रोटेक्शन के लिए ड्रैगन ट्रेल ग्लास दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर मीडियाटेक एमटी6591 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली 450 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इंटेक्स क्लाउड ट्रेड में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2200 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3जी के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं।

इसी महीने कंपनी ने 9,317 रुपये में इंटेक्स एक्वा म्यूज़िक स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन में 5.5 इंच का एचडी (1920 X 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64 बिट मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। एक्वा म्यूज़िक फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह एक डुअल सिम फोन है। फोन 4जी एलटीई को सपोर्ट करेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6591
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »