इंटेक्स क्लाउड ज्वेल बजट 4जी फोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

इंटेक्स क्लाउड ज्वेल बजट 4जी फोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
इंटेक्स ने नया क्लाउड ज्वेल स्मार्टफोन पेश किया है। इसकी कीमत 5,999 रुपये है और यह सोमवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा। इंटेक्स ने जोर देकर कहा है कि नया क्लाउड ज्वेल उन यूज़र के लिए जो पहली बार 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने की चाहत रखते हैं।

इंटेक्स क्लाउड ज्वेल एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। इंटेक्स के नए स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन भारत में 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि यह स्मार्टफोन एक वक्त पर एक ही सिम में 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। 143.5x71.4x8.95 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इंटेक्स क्लाउड ज्वेल में 2500 एमएएच की बैटरी है। इसका वज़न 140 ग्राम है और यह एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »