3,999 रुपये वाला यह 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 जून 2016 17:26 IST
देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन क्लाउड ग्लोरी 4जी लॉन्च किया है। इंटेक्स क्लाउड ग्लोरी 4जी को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और यह 3,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

क्लाउड ग्लोरी 4जी के नाम से ही साफ है कि यह हैंडसेट 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इंटेक्स का यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

इंटेक्स क्लाउड ग्लोरी 4जी एक डुअल सिम फोन है। फोन में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480 x 854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट के दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट 4जी को सपोर्ट करते हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटी6735एम प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली टी720 इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम।  

हैंडसेट का रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 2 मेगापिक्सल का। एलईडी फ्लैश से लैस इसके रियर कैमरे में पनोरमा मोड, फेस ब्यूटी, गेस्चर फ़ीचर, एचडीआर और वॉयस कैप्चर जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। क्लाउड ग्लोरी 4जी को पावर देने का काम करेगी 1800 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 270 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 134.2x68x9 मिलीमीटर है और वज़न 120 ग्राम।
Advertisement

ध्यान रहे कि इंटेक्स ने पिछले हफ्ते ही इंटेक्स एक्वा 4जी शाइन को वेबसाइट पर 7,699 रुपये में लिस्ट था। इंटेक्स एक्वा शाइन 4जी में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह डुअल सिम हैंडसेट है और दोनों ही सिम स्लॉट में 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.