इंटेक्स क्लाउड जेम+ में है 4 इंच डिस्प्ले, कीमत 3,299 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 18:06 IST
इंटेक्स ने सोमवार को ही अपना क्लाउड ज्वेल स्मार्टफोन 5,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। अब एक दिन बाद ही कंपनी ने अपना दूसरा स्मार्टफोन क्लाउड जेम+ लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट 3,299 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील से खरीदा जा सकता है।

इंटेक्स क्लाउड जेम+ एक डुअल सिम (रेगुलर सिम+माइक्रो सिम) सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस स्मार्टफोन में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 4 इंच डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। स्क्रीन की डेनसिटी 240 पीपीआई है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580एम प्रोसेसर है। फोन में 512 एमबी रैम और ग्राफिक्स के लिए माली 400 जीपीयू है।
Advertisement

क्लाउड जेम+ में एलईडी फ्लैश और 2पी लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का ही फिक्स्ड फोकस कैमरा है। फोन में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसमें से यूजर के इस्तेमाल की 956 एमबी ही है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। डिवाइस 3जी, एजीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आती है।

स्मार्टफोन में 1400 एमएएच की लीथियम-आयन बैटरी है। इंटेक्स क्लाउड जेम+ के 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 4 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। फोन क्लासिक ब्लैक और सूदिंग व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 126x64x10.3 मिलीमीटर और वजन 114 ग्राम है। फोन में मातृभाषा, आई-स्टोर, इंट्कस सर्विस, ओएलएक्स और ओपेरा मिनी जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं।
Advertisement

कंपनी ने इसी हफ्ते इंटेक्स क्लाउड ज्वेल स्मार्टफोन भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 294 पीपीआई। इंटेक्स के नए स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। 143.5x71.4x8.95 मिलीमीटर डाइमेंशन वाले इंटेक्स क्लाउड ज्वेल में 2500 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Cloud Gem Plus, India, Intex Cloud Gem Plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.