इंटेक्स ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया एंड्रॉयड मार्शमैलो से लैस 4जी स्मार्टफोन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 मई 2016 17:07 IST
भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नोलॉजीज़ ने एक बेहद ही सस्ता 4जी स्मार्टफोन क्लाउड फेम पेश किया है। इंटेक्स क्लाउड फेम 4जी स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपये है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा।

इंटेक्स क्लाउड फेम में 4.5 इंच का डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन की दी गई है। हैंडसेट 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इस डुअल सिम फोन में 1800 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में मातृभाषा, इंटेक्स सर्विस, फॉलो, ओपेरा मिनी, क्लीन मास्टर, न्यूज़हंट, आई-स्टोर, फ्रीचार्ज़, सावन और हाइक मैसेंजर पहले से इंस्टॉल होंगे।

गौरतलब है कि इंटेक्स ने हाल ही में एंट्री लेवल स्मार्टफोन एक्वा ज़ॉय पेश किया था। 2,799 रुपये वाले इंटेक्स एक्वा जॉय स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है। इंटेक्स एक्वा जॉय में 4 इंच का डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 233 पीपीआई। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रैडट्रम एससी7731सी प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  10. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.